Posts

Showing posts from January, 2023

गांधी की नैतिक आभा से डरने वाले लोग दुष्प्रचार का सहारा लेते हैं, लेकिन गांधी के विराट व्यक्तित्व के सामने कोई झूठ कभी नहीं टिक पायेगा- शैलेन्द्र कुमार

Image
  गोडसे के जीवन से गांधी की हत्या को निकाल दिया जाये तो गोडसे का कहीं नाम तक सुनने को नहीं मिलेगा- अशोक कुमार पांडेय  आज हत्यारों के पक्ष में गढ़ा जा रहा है तर्क- सुजाता चौधरी खचाखच भरे दीनदयाल सभागार में सैंकड़ों नागरिकों व युवाओं ने याद किया गांधी को गांधी की शहादत के 75 वें साल पर रायपुर में हुआ बड़ा आयोजन  कई गांधीवादियों व शहर के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया    प्रदर्शनी, भजन, वक्तव्य और संवाद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया नौजवानों ने  रायपुर(पंचायत टुडे):- नीचे से लेकर ऊपर की मंजिल तक खचाखच भरे रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आज सुबह नागरिकों व युवाओं ने गांधी के जीवन और विचारों पर आयोजित संवाद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, सन्मति और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के इस संयुक्त कार्यक्रम की शुरुआत हॉल के बाहर रखी गांधी की एक बड़ी तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद सभागार में 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के समूह ने गांधी के चार भजन प्रस्तुत किए। शुरुआत में गां...

ग्राम कोडासियां के लभनीपारा के मंच में गुंजा "राम" नाम

Image
भक्तिमय माहौल में 16 मानस मण्डली कर रही रामकथा का भव्य आयोजन  कोडासिंया:- 26 से 30 जनवरी तक आयोजित श्री रामचरित मानस गान सम्मेलन महायज्ञ में प्रतिदिन राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। वही संगीतमय रामकथा से चंहुओर वातावरण राममय नजर आ रहा है। ग्राम पंचायत कोडासियां के मोहल्ला लभनीपारा में 26 जनवरी से रामायण महोत्सव कार्यक्रम आयोजित है जिससे कोडासियां लभनी पारा में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। उक्त कार्यक्रम मे सुबह आरती तथा शाम को गायन वादन एवं कथा वाचन 16 मण्डलियों द्वारा किया जा रहा है जिसमें सभी भक्तगण भारी मात्रा में दर्शक देखने व सुनने उपस्थित होते हैं। मानस मंडलियों द्वारा गायन वादन कर लोगों के मन में भक्तिमय आस्था का संचार किया गया। विभिन्न क्षेत्रों के 16 मानस मण्डलियाँ में चुरामणि सिदार गाँव शरवानी,चंद्रमणि चौहान गाँव नवापारा,मकरध्वज चौहान गाँव छतासराई,प्रेमलाल चौहान गाँवअम्लीडीही गोकुल पटनायक गाँव लिब्रा, पंडरू चौहान गाँव लारा,बैरागी राठिया गाँव महलोई,हेमलाल चौहान गाँव सारसमार,ललित यादव गाँव सुटूपाली सहित अनेक मानस मण्डली अपनी अपनी प्रस्तुति दे कर क्षेत्र को राम नाम...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल...

Image
लैलूँगा (पंचायत टुडे):- लैलूंगा थाना क्षेत्र के चिल्कागुड़ा में रहने वाली एक युवती ने अपने परिजनों के साथ लैलूंगा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम कया निवासी परदेशी सारथी ने घर मे अकेले देख कर जबरन दुष्कर्म किया जिसके बाद डरा धमका कर युवती को अपने साथ अपने रिश्तेदारों के यहाँ ले गया जहां उसने कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किया । युवती अपने रिश्तेदार के यहां कया गई थी जहां परदेसी सारथी का आना जाना लगा रहता था जिससे उसको पहचानती थी युवती को बहला फुसलाकर शादी करके नौकरी लगवा दूंगा कह कर साथ मे लगभग तीन माह रखा वही परदेशी ने घरघोड़ा थाना क्षेत्र व धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में कई दिनों तक साथ मे घुमाता रहा और लडक़ी के साथ संबंध बनाता था लड़की जब शादी करने की बात कही तो लड़का गोलमोल जवाब देने लगा था जिसके बाद युवती किसी तरह युवक की चंगुल से भाग कर घर पहुँची जिसके बाद परिवार वालो अपनी आप बीती बताते हुए लैलूंगा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई युवती के बयान पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया जिसके बाद लैलूंगा पुलिस ने आरोपी परदेशी सारथी को गिरफ्तार कर धारा 376, (2) N 506, 457, भादवी के तहत क...

रौद्र और कोमल की जुगलबंदी की जुगत के पीछे क्या है?आलेख : बादल सरोज

Image
भारतीय शास्त्रीय संगीत में स्वर और रागों का एक ख़ास विधान है। स्वर की नियमित आवाज को उसकी निर्धारित तीव्रता से नीचा उतारने पर वह कोमल हो जाता है, थोड़ा ऊंचा उठाने पर वह तीव्र हो जाता है। एक साथ एक ही समय इन दोनों तरह के स्वरों की जुगलबंदी संगीत में बहुत कठिन मानी जाती है। यह श्रोता को रसास्वादन कराने की बजाय उसे भ्रम और मुगालते में डाल देती है। संघ परिवार इन दिनों इसी तरह की बेमेल जुगलबंदी में लगा हुआ है।   अभी हाल में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी कोमल स्वर में राग गाते नजर आये। उन्होंने फिल्मो पर बयानबाजी करने वाले अपनी ही पार्टी के नेताओं और खासतौर से मध्यप्रदेश के उस गृहमंत्री को फटकारा, जो चौबीस घंटा सातों दिन मुम्बईया फिल्मों के प्रोमो और अभिनेत्रियों के परिधानों को ही निहारता बैठा रहता है। मोदी जी ने कहा, "एक नेता हैं, जो फिल्मों पर बयान देते रहते हैं, उनके बयान टीवी पर चलते रहते हैं। उन्हें लगता है, ऐसा करके वे नेता बन रहे हैं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उन्हें फोन किया, लेकिन वे मानते नहीं हैं। क्या जरूरत है हर फिल्म पर बयान ...

30 जनवरी को गांधी की शहादत को याद करेगा रायपुर शहर

Image
‘हे राम! गांधी की शहादत के 75 साल’ पर साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम     साहित्य अकादमी, सन्मति व अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन का आयोजन डॉ सुजाता चौधरी, अशोक कुमार पाण्डेय और शैलेन्द्र कुमार करेंगे युवाओं से संवाद  वक्तव्य, संवाद, गांधी भजन और पोस्टर प्रदर्शनी  रायपुर। महात्मा गांधी की शहादत के 75वें साल पूरे होने पर देश भर में होने वाले कार्यक्रमों के सिलसिले में रायपुर में 30 जनवरी को छत्तीसगढ़ की तीन संस्थाएं मिलकर एक बड़ा कार्यक्रम कर रही हैं। साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू सभागार में सुबह 10.30 बजे से चर्चा, संवाद, गांधी भजन और पोस्टर व चित्र प्रदर्शनी आयोजित किए जा रहे हैं।  आयोजक संस्थाओं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, सन्मति और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि यह कार्यक्रम प्रेम, करुणा और विवेक के अविस्मरणीय नायक महात्मा गांधी की अनमोल विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने की एक विनम्र कोशिश है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने जीवन की हर सांस को भारत की आजादी व स्वाभिमान के लिए समर्पित कर देने वाले उस महानायक के प्रति आभार ज...

भ्रष्टाचार का इबारत लिखता नगर पंचायत लैलूंगा...

Image
➡ गंभीर जाँच का विषय दोषियों पर हो उचित कार्यवाही ! ➡ लैलूंगा हाई स्कूल के सामने मुख्य मार्ग से लेकर अम्बेड़कर चौक तक सीसी रोड़ के ऊपर सीसी रोड़ बना दिया गया है, जिसमें खाली पैर पैदल चलने में लोगों हो रही मुश्किलें ! पंचायत टुडे - लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के सबसे विवादित नगर पंचायत लैलूंगा इन दिनों किसी न किसी मुद्दे को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहना मानो नगर पंचायत लैलूंगा के वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष मंजु मित्तल तथा तात्कालिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.पी. श्रीवास्तव के फितरत में बेसुमार है । पहले तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सीसी रोड़ के ऊपर सीसी रोड़ निर्माण कराना भला  कैसे संभव हो सकता है । अब आप चौकिएगा मत यह नगर पंचायत लैलूंगा है यहाँ सब कुछ संभव है । दरअसल यह पूरा मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लैलूंगा के सामने से यानी बुधवारी बाजार के सामने मुख्य मार्ग से लेकर अम्बेड़कर चौक तक पूर्व में सीसी रोड़ निर्माण किया गया था ।  उसी सीसी रोड़ के ऊपर वर्ष 2021 में सीएमओ सी. पी. श्रीवास्तव एवं इंजिनियर अमित एक्का ने शासन - प्रशासन के स...

हीरापुर गाँव के शिकारी जाति के अधिकांश बच्चे गूंगा - गूंगी क्यों पैदा होते हैं ?

Image
➡ लैलूंगा से खोजी पत्रकार अशोक भगत की रिपोर्ट ! पंचायत टुडे - लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत हीरापुर में शिकारी जन जाति समुदाय के लोगों में एक वंशानुगत बिमारी के रूप में देखने को मिला है । अभी तक इस वंशानुगत बिमारी की किसी भी डॉक्टर या डॉक्टरों की टीम ने फिलहाल जाँच करने नहीं आये हैं । वहीं आपको हम बता दें कि रायगढ़ जिले के सुदूर आदिवासी वनांचल क्षेत्र लैलूंगा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर एक गाँव है जिसका नाम हीरापुर है, हीरापुर गाँव पूर्व में ग्राम पंचायत ढ़ाप के अंतर्गत आता था । पिछले दशक से यह ग्राम पंचायत ढ़ाप से पृथक ग्राम पंचायत हीरापुर के रूप में अस्तित्व में आया है । जहाँ विभिन्न जाति समुदाय के लोग निवास करते हैं । उन्हीं में से एक शिकारी जन जाति समुदाय के लोग भी रहते हैं जहाँ उनकी संख्या लगभग 50 परिवार के आसपस निवास करते हैं । जिसमें से लगभग 50 प्रतिशत महिला व पुरूष गूंगे तथा गूंगी हैं । यहाँ पैद होने वाले अधिकांश बच्चे तथा बच्चियाँ मुक बधीर पैदा होते हैं । जिसे लेकर लोग पिछले 15 - 20 वर्षों से आश्चर्य में हैं कि इस समुदाय में जन्म ल...

लैलूंगा जनपद के अंतर्गत टाँय - टाँय फिस्स होती शासकीय योजनाओं की आम जनता देगी जवाब...?

Image
➡ लैलूंगा से जनपक्षीय पत्रकार अशोक भगत की बेबाक टिप्पणी...? पंचायत टुडे न्यूज़ - लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याणकारी योजना का लाभ रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत लैलूंगा के किसी भी ग्राम पंचायत में आम जनता को नसीब नहीं हो रहा है । वहीं आपको यह भी बता दें कि यदाकदा नहीं प्राय: सभी ग्राम पंचायत में शासन की योजनाओं का लोगों को नहीं मिल रहा लाभ, जिससे ग्रामीणों में निराशा जनक स्थिती बनी हुई है । आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, पूरी तरह से विफल होते जा रहा है । वह कैसे आईये हम आपको बताते चलें कि विकास खण्ड लैलूंगा के किसी भी गाँव में चले जाईये और किसानों से पूछिए कि क्या उनके गाँव के गौठान में गोबर की खरीदी हो रही है या नहीं ? लैलूंगा ब्लॉक के किसी भी गौठान में पिछले दो साल से गोबर खरीदी नहीं की जा रहा है ? यह योजना पिछले साल से ठप्प पड़ा हुआ है । जबकि सरकारी रिकार्डों कि हम बात करें तो कागजों में सब सही है । शासन - प्रशासन के आँखों में जनपद पंचायत लैलूंगा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी विरेन्द्र राय के द्वारा ध...

पूर्व विधायक हृदय राम राठिया की सक्रिय राजनीति एवं सतत जन संपर्क में आई तेजी !

Image
पंचायत टुडे - लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के तेज तर्रार, कद्दावर आदिवासी कांग्रेस नेता, प्रखर वत्ता के नाम से मशहूर लोगों के हर जुबाँ पर बसने वाले लैैलूगा एवं तमनार क्षेत्र पूर्व विधायक हृदय राम राठिया की सक्रिय राजनीति की ओर वापसी की खबर इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने उनके पुराने कार्यकर्ता जो उनके विधायकी कार्यकाल के समय में बनाये गये थे । उन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पुन: जन संपर्क करने में लगे हए हैं । सभी के दु:ख - सुख में तथा मरन - हजन में, छट्ठी बरही में दशकर्म में बहुत ही सक्रियता के साथ क्षेत्र मे भ्रमण किया जा रहा है । श्री राठिया का विगत दिनों  एक ही दिन अखिल भारतीय कंवर समाज के कंवर धाम पमशाला के कार्यक्रम में उपस्थित होने के बाद सायं तमनार क्षेत्र के ग्राम मिलूपारा में महिला कब्बड्डी प्रतियोगिता एवं ग्राम गारे की मकर संक्रान्ति मेला में तथा ग्राम बनाई के मकर संक्रान्ति मेला में आयोजित नाटक प्रतियोगिता में में मुख्य अतिथी के तौर उपस्थित हुए । जहाँ आयोजन समिति ने विशाल फूल मालाओ...

अवैध शिकार रोकने संवेदना अभियान की शुरुआत... सुरक्षा को लेकर वन विभाग की कवायद...

Image
पंचायत टुडे - धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं अवैध शिकार को रोकने के संबंध में व्यापक स्तर पर संवेदना अभियान प्रारंभ किया जा रहा है । इस संबंध में धर्मजयगढ़ डीएफओ अभिषेक जोगावत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि संवेदना अभियान का मुख्य उद्देश्य वन मंडल स्तर पर वन्य प्राणियों के शिकार की रोकथाम हेतु मुख्य रूप से अवैध विद्युत कनेक्शन से वन क्षेत्र में शिकार के उद्देश्य से हो रही वन्य प्राणियों, व्यक्तियों और पालतू पशुओं की असमय मृत्यु की रोकथाम करना है । उन्होंने बताया कि संवेदना अभियान के अंतर्गत स्थानीय ग्रामीणों को वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा के बारे में अवगत कराना है इसके अलावा अवैध तरीके से जंगल में शिकार के उद्देश्य से बिछाए जाने वाले जी आई तार से होने वाले वन्य प्राणियों को नुकसान, स्थानीय ग्रामीणों की जनहानि और पशुधन के नुकसान के संबंध में अवगत कराना है । डीएफओ ने कहा कि संवेदना अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत अपराध एवं उनके सजा के प्रावधान आदि के बारे में अवगत कराया जाएगा और अ...

धरमजयगढ़ में पीएम आवास योजना का लोगों को मिल रहा लाभ ! फंड की कमी नहीं... क़िस्त आना प्रारम्भ हुआ...

Image
             पंचायत टुडे - धरमजयगढ़ :- हर किसी का यही सपना होता है की हमारा भी एक अपना पक्का घर हो, सर छुपाने के लिए पक्की छत हो और ऐसे ही गरीब लचार लोगो के सपनो को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हर लोगो को पक्का घर के संकल्प को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से साकार करने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है । जिसके फलस्वरूप जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न पंचायतो में बेहद तेज गति से गरीब लोगो का मकान बन रहे है हालाकि बात और है की कुछ पात्र हितग्राहियों के मकान अब भी अपूर्ण है लेकिन उस पर भी आवास शाखा के कर्मचारियों के द्वारा गंभीरता से कार्य कर गरीब ग्रामीणों के हित में काम कर रहे है । इस संबंध में विभागीय आंकड़ों के मुताबिक धरमजयगढ़ जनपद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वितीय वर्ष 2016-17 से 2019 -20 तक कुल 11256 आवास स्वीकृत है । स्वीकृत आवास में से अब तक कुल 9407 आवास पूर्ण हो चुके है, एवं 1849  आवास का कार्य जारी है अपूर्ण 1849 आवास जिनका निर्माण किया जा रहा है । हितग्राहियों के...

तहसील कार्यालय लैलूंगा साढ़े ग्यारह बजे तक नही खुलने से आम जनता दर - दर भटकने को मजबूर...?

Image
➡ लैलूंगा से पत्रकार अशोक भगत की रिपोर्ट ! पंचायत टुडे - लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील कार्यालय सामान्य दिनों में भी 11:30 बजे तक नहीं खुलता है, 11:30 बजे तक ताला लटका रहता है । जिससे ग्रामीण अंचल से विभिन्न न्यायालयीन कार्यों के लिए आने वाले अधिकांश लोग दर - दर भटकने को मजबूर हो जाते हैं । जब शासन ने सरकारी दफ्तरों को खोलने तथा बंद करने का समय सीमा निर्धारित किया है तो आखिरकार तहसील कार्यालय लैलूंगा क्यों समय पर नही खुलता है । वहीं विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही तथा निरंकुश प्रशासन के कारण सरकारी कार्यालय के चपरासी से लेकर अधिकारी, कर्मचारी सहित तमाम बड़े पद पर पदस्थ पदाधिकारी भी बेलगाम हो गये हैं । इसलिये कोई किसी के बातों को नही सुनते हैं और ना ही कोई सही समय पर ऑफिस व दफ्तरों को खोलना उचित समझता है । यहाँ यह बताना निहायत जरूरी है कि जितने भी अधिकारी तथा कर्मचारियों के मनोबल इतने बढ़ गये हैं कि वे स्वयं को सरकार समझने लगे हैं । जिसके कारण प्रशानिक अधिकारियों का खौफ यहाँ पर पदस्थ कर्मचारियों पर तनिक भी ...

कितने स्वार्थी हो चुके है,हम लोग जो हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान को खतरे में डालता है,हम उनकी जान बचाने का तनिक भी प्रयास नही करते हैं।

Image
प्रस्तुत घटना क्रम अकेला ऐसा मामला नहीं है,जहां हम सैकड़ों हजारों की संख्या में खड़े हम भारतीय नपुंशक या यू कहें स्वार्थी और मतलबी मुकदर्शक बन कर तमाशा देखते रहे।। जबकि राजधानी दिल्ली में घटी उक्त शर्मनाक घटना, मूक दर्शक बने रहने की जगह थोड़े से प्रयास से रोकी जा सकती थी.. भीड़ कर लेती साहस तो जिंदा होते जांबाज एस आई शंभूलाल दयाल एस आई शंभूलाल दयाल जैसा साहस भीड़ में किसी ने भी नहीं दिखाया। अगर भीड़ में से किसी एक ने भी हिम्मत दिखाई होती तो शायद आज शंभूलाल आज जिंदा होते। घटना का वीडियो देखने से पता चल रहा है कि सैकड़ों की भीड़ एक टुच्चे से अपराधी की धमकी मात्र से कायर चूहों की तरह डर गई। वहीं एस आई शंभूलाल अंतिम सांस तक अपराधी से लोहा लेते रहे। हां ये अलग बात रही कि घटना में बुरी तरह से आहत शहीद शंभू लाल अस्पताल में दम तोड़ते वक्त ये जरूर सोंचते रहे होंगे कि "मैंने तो अपना फर्ज बखूबी निभाया पर जिन लोगों की सुरक्षा के लिए मैं हथियार बंद दुर्दांत अपराधी से लड़ गया क्या उन लोगों का मेरे या मेरे जैसे दूसरे वर्दी वाले रक्षकों के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए??...

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सारसर का लैलूंगा में प्रेस कांन्फ्रेस हुआ संपन्न...

Image
  पंचायत टुडे - लैलूंगा :-  भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की सहप्रभारी प्रियंका सारसर बुधवार को रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर पहुंची हुई थी । जहाँ उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान चुनाव में युवाओं की भागीदारी और बेरोजगारी भत्ते पर खुलकर अपनी बात रखी । लेकिन, जैसे ही उनसे प्रदेश में गहराते धर्मांतरण के मामले पर सवाल किया गया, वे उसे यूं टाल गईं । एक शब्द भी इसके लिए बोलने को वे तैयार नहीं हुईं और नई—​नई जिम्मेदारी मिलने का हवाला देतीं नजर आईं । वहीं आपको बता दें कि प्रियंका सारसर को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं को पार्टी से जोड़ने और युवा संगठन को मजबूत करने के लिए बिलासपुर और सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है । इसी के तहत वे दोनों संभागों के अंदरूनी इलाकों की नब्ज टटोलने और मुआयना करने के लिए दौरे पर आई हुई हैं । इस कड़ी में वे बुधवार को रायगढ़ जिले के लैलूंगा पहुंची हुई थीं । यहाँ पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रेस कांन्फ्रेस की । बेरोजगारी भत्ते को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ...

एसबीआई लैलूंगा के सामने दिन दहाड़े हुई मोटर साईकिल की चोरी...

Image
➡ लैलूंगा से पत्रकार अशोक भगत की कलम से...  पंचायत टुडे - लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित भारतीय स्टेट बैंक  के सामने से दिन दहाड़े एच. एफ. डिलक्स मोटर साईकिल को किसी आज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है । जबकि बुधवार के दिन होने के कारण जनपद पंचायत लैलूंगा के बाउड्रीवाल के अंदर तथा एसबीआई के सामने सैकड़ों कि संख्या में लोगों का आना जाना चल ही रहा था । जिसके बाद भी पूर्व से घात लगाये बैठे चोरों ने मोटर साईकिल चालक को नजर अंदाज करते मौके का फायदा उठाकर ग्राम गमेकेला निवासी संदीप कुमार पोर्ते का HF डिलक्स बाइक को चोरी कर लिया गया है । चोरी गई मोटर साईकिल में नम्बर प्लेट में फिलहाल नम्बर नहीं लिखा गया है । शोल्ड का स्टिकर लगा हुआ । प्रार्थी संदीप ने बैंक के अंदर किसी काम से गया हुआ था, उसी समय किसी अज्ञात  "चोरहा " ने  समय की नजाकत का फायदा उठाकर बाइक को चोरी करने में सफल रहा है । चोरी होने के तुरंत बाद संदीप ने तथा उसके दोस्तों के द्वारा आस पास में पतासाजी करके  देखा गया परन्तु कहीं पर पता नहीं चलने के पर पुलिस थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया ...

लैलूंगा थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधिक गतिविधियाँ... लॉ एण्ड आर्ङर पर उठने लगे कई सवाल...???

Image
➡ लैलूंगा से पत्रकार अशोक भगत की रिपोर्ट ! पंचायत टुडे - लैलू़ंगा :- इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सुदूर इलाके के  लैलूंगा थाना अंतर्गत अपराधिक गतिविधियों में दिनों दिन इजाफा होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है । जैसे नशाखोरी, नशीले दवाओं का खुलेआम सप्लाई के साथ - साथ मारपीट, लड़ाई - झगड़ा विवाद, चोरी, हत्याएँ, बलात्कार, जुआ, सट्टा, गांजे की तस्करी के अलावा यदि विभिन्न घटनाओं पर बारिकी से गौर किया जाये तो फिलहाल पुलिस थाना लैलूंगा में पहले की आपेक्षा अपराधिक गतिविधियों में बेहतासा वृद्धि होने से आम जनमानस में डर तथा भय का माहौल बना हुआ है । पुलिस के प्रति आम जनता के मन में पुलिस यानी सिर्फ और सिर्फ अवैध वसूली करने वाला विभाग माना जाने लगा है । वहीं आपको को बता दें की जुआड़ियों से रेट फिक्स कर प्रति दिन के हिसाब से प्रति माह लाखों रूपये की अवैध वसूली के साथ ही गौवंश से भरी ट्रकों को गाड़ियों को पार कराने तथा लाखों रूपये की कबाड़ से लदी ट्रकों को पार कराने जैसे संगीन अपराधों में लैलूंगा पुलिस के हाथ होने से पुलिस के प्रति लोगों के जुबान पर तरह - तरह की बातें सुनने को म...

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के ब्लॉक स्तरीय टीम का गठन, शेख आलम बने सचिव, इनको मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Image
  धरमजयगढ़। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ब्लॉक धरमजयगढ़ अध्यक्ष ऋषभ तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष नवरत्न शर्मा के सहमति से समिति का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें संरक्षक टीकाराम पटेल, संरक्षक विजय अग्रवाल, संरक्षक युसुफ छाया, संरक्षक अरूण चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष रामकृष्ण पाठक कुड़ेकेला, उपाध्यक्ष कुमारी उमा यादव धरमजयगढ़, उपाध्यक्ष विजय शर्मा कापू, सचिव शेख आलम धरमजयगढ़. सह सचिव संजय सारथी बाकारूमा, कोषाध्यक्ष भरत लाल साहू धरमजयगढ़, सह कोषाध्यक्ष श्यामल पुरकायस्थ धरमजयगढ़, कार्यकारिणी सदस्य नारायण बाईन , परितोष मंडल , शशि शील , नारायण दास कापू, नीरज विश्वास कूडेकला, अनिल साव कूडेकला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि नई टीम मजबूती से पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए लड़ाई लड़ेगी।

बिजलीकर्मी बताकर गांव के ट्रांसफार्मर को पिकअप में लोडकर चोरी कर भाग रहे थे युवक

Image
संदेह पर गांववालों ने दौड़ाकर पकड़ा, #घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी से जप्त की पिकअप वाहन और चोरी किया हुआ ट्रांसफार्मर..   रायगढ़:- दिनांक 05.01.2023 को थाना घरघोड़ा में लैलूंगा उपसंभाग के सहायक यंत्री पंकज कुमार (उम्र 28 साल) द्वारा घरघोड़ा के ग्राम सहसपुर से कुछ युवकों द्वारा बिजलीकर्मी बनकर ट्रांसफार्मर चोरी करने का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।  रिपोर्टकर्ता बताया कि कल रात्रि इसे ग्राम सहसपुर का बाबुलाल राठिया मोबाइल पर कॉल कर बताया कि कुछ युवक पिकअप वाहन लेकर गांव आये और विद्युत विभाग से आये हैं कहकर मेन बस्ती ग्राम सहसपुर के विद्युत ट्रांसफॉर्मर डी.पी. के नीचे रखे हुए विद्युत ट्रांसफॉर्मर को अपने पीकअप वाहन में लोडकर ले जाया जा रहे थे, गांववालों को शंका होने पर कुछ दूर दौडाकर दोबारा पूछताछ करने पर ड्रायवर के साथ आये हुए लड़के गाड़ी से उतर कर भाग गये । सूचना पर गांव पहुंचा, गांववाले ड्रायवर को पकड कर रखे थे और घरघोड़ा पुलिस को भी सूचना दिया गया था । पीकप वाहन क्र. सीजी-15-ए-3298 में आरोपियों द्वारा चोरी किया हुआ ट्रांसफॉर्मर लोड था । ड्रायवर से पूछताछ करने पर अपना नाम रामगोपा...

नेहरू युवा केंद्र द्वारा महिला उत्थान कल्याण समिति उदयपुर को दिया गया उत्कृष्ट युवा मंडल का पुरस्कार

Image
स्वास्थ्य पर्यावरण स्वच्छता, डिजिटल वित्तीय साक्षरता ,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस /सप्ताह का सामाजिक जागरूकता अभियान के लिए मिला पुरस्कार उदयपुर- सरगुजा जिला के विकासखंड उदयपुर के महिला उत्थान कल्याण समिति उदयपुर को नेहरू युवा केंद्र सरगुजा की जिला युवा अधिकारी अनिरुद्ध सिंगारे के हाथों जिला स्तर पर उत्कृष्ट जिला युवा मंडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।      बीयह पुरस्कार नेहरू युवा केंद्र के द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट युवा मंडल को दिया जाता है। महिला उत्थान कल्याण समिति उदयपुर के द्वारा पिछले सत्र 2021-22 में उदयपुर क्षेत्र में  स्वास्थ्य, पर्यावरण , स्वच्छता, डिजिटल वित्तीय साक्षरता ,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस /सप्ताह का सामाजिक जागरूकता और उत्सव, व्यवसायिक प्रशिक्षण और रोजगार सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम जैसे  महिला सशक्तिकरण, वैक्सीनेशन जागरूकता जैसे अनेकों गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को ग्राम वासियों को जागरूक किया गया। महिला उत्थान कल्याण समिति के अध्यक्ष  सरिता महंत एवं समस्त सदस्य द्वारा सराहनीय कार्य करने पर जिला स्...

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई उदयपुर के द्वारा नव पदस्थ बीईओ का किया गया स्वागत

Image
शिक्षकों कि समस्याओ के निराकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन उदयपुर - छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई उदयपुर के द्वारा प्रांतीय संगठन मंत्री भरत सिंह जिला उपाध्यक्ष सुरित राजवाड़े ब्लॉक अध्यक्ष लखन राजवाड़े के नेतृत्व में उदयपुर में नवपदस्थ बीईओ रविकांत यादव जी का बुके भेंटकर स्वागत किया और ब्लॉक् के शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया     ज्ञापन में 1998 से लंबित विभिन्न एरियर्स मंहगाई भत्ता, इंक्रीमेंट, समयमान वेतनमान,पुनरीक्षित वेतनमान और निम्न पद से उच्च पद वेतनमान का लंबित एरियर्स राशि का भुगतान,गृह भाड़ा भत्ता की अंतर राशि का भुगतान, जीपीफ पासबुक संधारण, शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन स्थानीय लोक सेवा संपरिक्षक अम्बिकापुर से कराने,उच्च शिक्षा के लिए परीक्षा अनुमति और कार्योत्तर अनुमति आदेश जारी कराने के लिए मांग पत्र सौंपा। बीईओ उदयपुर के द्वारा सभी माँगो को अतिशीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में त्रिभुवन नारायण,ओमप्रकाश शाक्य,मदन गोपाल सिंह,अजय गुप्ता, सुनील यादव,देवेंद्र दुबे,पंचम दास, दलगर साय, संजय मानिकपुर...

साधना न्यूज चैनल की मेगा कॉन्क्लेव "दो दूनी चार... खुशियाँ अपार..." में पत्रकारिता के क्षेत्र में उकृष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री के हाथों चंद्रशेखर जायसवाल हुए सम्मानित...

Image
पंचायत टुडे - रायपुर :-  साधना न्यूज चैनल छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित मेगा कॉन्क्लेव "दो दूनी चार ! खुशियाँ अपार" में लैलूंगा के ब्लॉक संवाददाता चंद्रशेखर जायसवाल को जन सरोकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट पत्रकारिता करने को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों से सम्मानित किया है । यह मेगा कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था । कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी मौजूद थे ।  इस अवसर पर साधना न्यूज चैनल से जुड़े सभी संवाददाताओं सहित पूरे प्रदेश के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कॉन्क्लेव का आयोजन साधना न्यूज़ के प्रधान संपादक श्रीमान गांधी और बस्तर तथा बिलासपुर डिवीजन हेड अर्जुन पांडेय के द्वारा आयोजित किया गया था ।  वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए चंद्रशेखर जायसवाल की भूमिका को काफी सराहना करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया । उन्होंने कहा कि जहाँ शासन - ...