ऑनलाइन क्लास में पढ़ाई के दौरान किसी ने किया अश्लील वीडियो वायरल !
रायगढ़ – खरसिया / लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पढ़ाई तुंहर दुआर के तहत आनलाइन क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। वहीं असामाजिक तत्व द्वारा ग्रुप में जुड़कर अश्लील वीडियो वायरल करने का संगीन मामला प्रकाश में आया है। बीआरसीसी द्वारा मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी गई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अपनी छानबीन सुरु कर दी है। दरअसल पूरी घटना कुछ इस प्रकार है कि रविवार 21 जून को बर्रा शासकीय हाई स्कूल के व्याख्याता हरप्रसाद ढेढें 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ा रहे थे। इसी दौरान स्कूल ग्रुप से बाहर के किसी व्यक्ति द्वारा लिंक के माध्यम से ग्रुप में प्रवेश कर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। ऐसे में पढ़ाने वाले शिक्षक के साथ वीडियो भी दिखाई देने लगा। जिसके बाद तत्काल आनन-फानन में क्लास को बंद कर दिया गया। इस शर्मनाक घटना की सूचना व्याख्याता द्वारा पढ़ाई तुहर दुआर के नोडल अधिकारी बीआरसीसी प्रदीप साहू, बीईओ एवं जिला शिक्षाधिकारी को थाने में दर्ज हुई शिकायत घटना को लेकर खरसिया बीईओ से...