30 जनवरी को गांधी की शहादत को याद करेगा रायपुर शहर
‘हे राम! गांधी की शहादत के 75 साल’ पर साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम साहित्य अकादमी, सन्मति व अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन का आयोजन डॉ सुजाता चौधरी, अशोक कुमार पाण्डेय और शैलेन्द्र कुमार करेंगे युवाओं से संवाद वक्तव्य, संवाद, गांधी भजन और पोस्टर प्रदर्शनी रायपुर। महात्मा गांधी की शहादत के 75वें साल पूरे होने पर देश भर में होने वाले कार्यक्रमों के सिलसिले में रायपुर में 30 जनवरी को छत्तीसगढ़ की तीन संस्थाएं मिलकर एक बड़ा कार्यक्रम कर रही हैं। साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू सभागार में सुबह 10.30 बजे से चर्चा, संवाद, गांधी भजन और पोस्टर व चित्र प्रदर्शनी आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजक संस्थाओं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, सन्मति और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि यह कार्यक्रम प्रेम, करुणा और विवेक के अविस्मरणीय नायक महात्मा गांधी की अनमोल विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने की एक विनम्र कोशिश है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने जीवन की हर सांस को भारत की आजादी व स्वाभिमान के लिए समर्पित कर देने वाले उस महानायक के प्रति आभार ज...