Posts

Showing posts with the label SARANGARH

तेन्दुपत्ता तोड़ने वाले गरीबों को अभी तक नहीं मिला मेहनताना

Image
        सारंगढ़/ बरमकेला विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम लिमपाली के 18 से 20 तेन्दुपत्ता संग्रहण कर्ता मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल पाई है। मई और जून के चिल चिलाती धूप मे पसीना बहाने वाले ये ग्रामीण मजदूर कई बार मुंशी से और अनेक बार प्रबंधक से मिल चुके हैंं। मगर इनका मजदूरी अब तक नहीं मिल पाया है। एक महिला हितग्राही का कहना है कि ऐसे मे अब आने वाले सालों मे कभी भी तेन्दुपत्ता नहीं तोड़ेगे । मुंशी को तीन चार बार बोल चुके हैंं कोई निर्णय नहीं लिया है - अजय कुमार बरिहा। हम कई बार प्रबंधक से मिल चुके हैं, हमारे समस्या का उचित निवारण नहीं हुआ है, पाँच महीने हो गए हमारा पैसा हमें नहीं मिला है- बिनोद कुमार यादव । जब भी मुंशी को बोलते हैं तो दो दिन मे जमा हो जाएगा तीन दिन मे जमा हो जाएगा बोलता है,आज 4, 5 महिना हो गया ना मुंशी नज़र आता है ना ही प्रबंधक नज़र आता है - मनोज कुमार यादव । पत्ता तोड़ने से पहले केवाईसी ( kyc) करवा चुके हैं हम सब - किशोर कुमार बरिहा।  मेरी तरफ से कागजात ओके है, और जिन मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली है ...

पानी से भरे खदान मे कार गिरने से महिला सरपंच सहित एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत , पुलिस ने चार शव किये बरामद...!!

Image
15 वर्षीय बेटी ने तैरकर बचाई जान…. सारंगढ़:- पानी भरे खदान में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत 4 हो गई। वहीं कार में बैठी 15 साल की लड़की किसी तरह पानी से तैरकर सुरक्षित बाहर आ गई, दिल दहालने वाली यह घटना छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने चारों शव को बरामद कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ही टिमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे। तभी गांव से पहले खदान के पास शौच जाने के लिए कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भरे खदान में जा गिरी। इस हादसे में लड़की तैरकर बाहर निकल आई। राहगीरों की मदद से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। पुलिस को पहले एक शव बरामद किया तथा अन्य वाहन में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस गोताखोरों की मदद ली गई तथा गड्ढे में गिरे वाहन को हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया तथा घटना में मृत चारों शव बरामद कर लिया गया है। ...