Posts

Showing posts with the label सरगुजा

नेहरू युवा केंद्र द्वारा महिला उत्थान कल्याण समिति उदयपुर को दिया गया उत्कृष्ट युवा मंडल का पुरस्कार

Image
स्वास्थ्य पर्यावरण स्वच्छता, डिजिटल वित्तीय साक्षरता ,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस /सप्ताह का सामाजिक जागरूकता अभियान के लिए मिला पुरस्कार उदयपुर- सरगुजा जिला के विकासखंड उदयपुर के महिला उत्थान कल्याण समिति उदयपुर को नेहरू युवा केंद्र सरगुजा की जिला युवा अधिकारी अनिरुद्ध सिंगारे के हाथों जिला स्तर पर उत्कृष्ट जिला युवा मंडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।      बीयह पुरस्कार नेहरू युवा केंद्र के द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट युवा मंडल को दिया जाता है। महिला उत्थान कल्याण समिति उदयपुर के द्वारा पिछले सत्र 2021-22 में उदयपुर क्षेत्र में  स्वास्थ्य, पर्यावरण , स्वच्छता, डिजिटल वित्तीय साक्षरता ,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस /सप्ताह का सामाजिक जागरूकता और उत्सव, व्यवसायिक प्रशिक्षण और रोजगार सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम जैसे  महिला सशक्तिकरण, वैक्सीनेशन जागरूकता जैसे अनेकों गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को ग्राम वासियों को जागरूक किया गया। महिला उत्थान कल्याण समिति के अध्यक्ष  सरिता महंत एवं समस्त सदस्य द्वारा सराहनीय कार्य करने पर जिला स्...

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई उदयपुर के द्वारा नव पदस्थ बीईओ का किया गया स्वागत

Image
शिक्षकों कि समस्याओ के निराकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन उदयपुर - छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई उदयपुर के द्वारा प्रांतीय संगठन मंत्री भरत सिंह जिला उपाध्यक्ष सुरित राजवाड़े ब्लॉक अध्यक्ष लखन राजवाड़े के नेतृत्व में उदयपुर में नवपदस्थ बीईओ रविकांत यादव जी का बुके भेंटकर स्वागत किया और ब्लॉक् के शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया     ज्ञापन में 1998 से लंबित विभिन्न एरियर्स मंहगाई भत्ता, इंक्रीमेंट, समयमान वेतनमान,पुनरीक्षित वेतनमान और निम्न पद से उच्च पद वेतनमान का लंबित एरियर्स राशि का भुगतान,गृह भाड़ा भत्ता की अंतर राशि का भुगतान, जीपीफ पासबुक संधारण, शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन स्थानीय लोक सेवा संपरिक्षक अम्बिकापुर से कराने,उच्च शिक्षा के लिए परीक्षा अनुमति और कार्योत्तर अनुमति आदेश जारी कराने के लिए मांग पत्र सौंपा। बीईओ उदयपुर के द्वारा सभी माँगो को अतिशीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में त्रिभुवन नारायण,ओमप्रकाश शाक्य,मदन गोपाल सिंह,अजय गुप्ता, सुनील यादव,देवेंद्र दुबे,पंचम दास, दलगर साय, संजय मानिकपुर...