गांधी की नैतिक आभा से डरने वाले लोग दुष्प्रचार का सहारा लेते हैं, लेकिन गांधी के विराट व्यक्तित्व के सामने कोई झूठ कभी नहीं टिक पायेगा- शैलेन्द्र कुमार
गोडसे के जीवन से गांधी की हत्या को निकाल दिया जाये तो गोडसे का कहीं नाम तक सुनने को नहीं मिलेगा- अशोक कुमार पांडेय आज हत्यारों के पक्ष में गढ़ा जा रहा है तर्क- सुजाता चौधरी खचाखच भरे दीनदयाल सभागार में सैंकड़ों नागरिकों व युवाओं ने याद किया गांधी को गांधी की शहादत के 75 वें साल पर रायपुर में हुआ बड़ा आयोजन कई गांधीवादियों व शहर के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया प्रदर्शनी, भजन, वक्तव्य और संवाद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया नौजवानों ने रायपुर(पंचायत टुडे):- नीचे से लेकर ऊपर की मंजिल तक खचाखच भरे रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आज सुबह नागरिकों व युवाओं ने गांधी के जीवन और विचारों पर आयोजित संवाद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, सन्मति और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के इस संयुक्त कार्यक्रम की शुरुआत हॉल के बाहर रखी गांधी की एक बड़ी तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद सभागार में 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के समूह ने गांधी के चार भजन प्रस्तुत किए। शुरुआत में गां...