रायगढ़ जिले की इतिहास में पहली बार किसी एसडीएम की तबादला रूकवाने ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन !

पंचायत टुडे - रायगढ़ :- रायगढ़ जिले के संवेदनशील कलेक्टर श्रीमति रानू साहू ने आज से तीन दिन पूर्व जिले के 3 एस. डी. एम. के स्थानांतरण का आदेश दे दी थी । जिसमें घरघोड़ा एस. डी. एम. डिगेश पटेल का स्थानांतरण धरमजयगढ़ कर दिया गया था । शासन के इस आदेश के बाद एकाएक ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोशित हो गये । और लगभग 50 गाँव के पंचायत प्रतिनिधियों और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन घरघोड़ा SDM कार्यालय पहुंचकर डिगेश पटेल के स्थानांतरण को रद्द करने की मांग करने लगे । घरघोड़ा और तमनार क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि 3 माह पहले ही घरघोड़ा SDM के रूप में डिगेश पटेल को पदस्थ किया गया है । और इन तीन महीनों के दरम्यान उन्होंने लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया है । वहीं लोगों की शिकायत को बड़ी गम्भीरता से लेते हैं । जिसके कारण लोगों में एसडीएम डिगेश पटेल के प्रति विश्वास बढ़ गया है कि वे बहुत अच्छे प्रशासनिक अधिकारी हैं । और वे यदि कुछ दिन यहाँ  रहें तो उनकी समस्याओं का समाधान हो जायेगा । लेकिन 3 महीने की अल्प अवधि में ही जिला प्रशासन ने डिगेश पटेल का तबादला धरमजयगढ़ कर दिया है । जिसे लेकर घरघोड़ा क्षेत्र के लगभग 50 गाँव के लोग शुक्रवार को रैली निकालकर एस. डी. एम. दफ्तर जा पहुंचे थे । जहाँ कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया । ग्रामीणों का कहना है पूर्व एसडीएम अशोक कुमार मार्बल के शिकायत के बाद भी 5 साल से ऊपर घरघोडा में पदस्थ रहे ! यहाँ के बाबू लोग विगत 20 - 25 वर्षों से अंगद की पाँव की तरह जमें हुए हैं । जिनका कभी भी तबदला नहीं होता है ? वहीं डिगेश पटेल जैसे बहुत अच्छे प्रशासनिक अधिकारी को घरघोड़ा से स्थानांतरित किया जाना अब लोगों से रहा नही जा रहा है । अब यह देखना होगा कि क्या अब जनता की माँग के अनुरूप घरघोड़ा एस. डी. एम. डिगेश पटेल का स्थानांतरण रुकेगा या नहीं ? वहीं सूत्रों की माने तो SDM पटेल की तबादला नहीं रूकी तो क्षेत्र के आम जनता उग्र आंदोलन करने का मन बना रे हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत लैलूंगा क्षेत्र कि महिलाओं को मिल रही कौशल विकास प्रशिक्षण ।

ग्राम पंचायत रेगड़ी से सरपंच पद हेतु सुनिता सिदार ने कि नामांकन दाखिल...

पानी से भरे खदान मे कार गिरने से महिला सरपंच सहित एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत , पुलिस ने चार शव किये बरामद...!!