Posts

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत लैलूंगा क्षेत्र कि महिलाओं को मिल रही कौशल विकास प्रशिक्षण ।

Image
लैलूंगा :- आरएएमपी योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकास खण्ड में ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जुड़े आवश्यक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्षम बनाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को व्यवसाय प्रारंभ करने से लेकर उसे सफलता पूर्वक संचालित करने तक की समग्र जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के अंतर्गत उद्योग स्थापना, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल साक्षरता, उद्योग से संबंधित नियम-कानून, आवश्यक दस्तावेज़, वित्तीय परामर्श, उद्योग ऋण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से व्यवसाय को जोड़ने की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में सीएसआईडीसी एवं जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), रायगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिनके सहयोग से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत कुल दो प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे ह...

लैलूंगा में आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली प्रशासन मौन ?

Image
शासकीय जगह को छोड़ निजी जगह पर चल रहा आधार सेंटर, जिला प्रशासन के आदेश का खुला उलंघन...  लिए जाने कि शिकायत मिली है, जांच कर तत्काल कार्रवाई कि जायेगी । शिवम पाण्डेय तहसीलदार लैलूंगा लैलूंगा :- नगर में आधार सेंटर के संचालन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार आधार नामांकन एवं सुधार केंद्र शासकीय भवन में संचालित किए जाने के स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद निजी स्थान पर चलाया जा रहा है। इस मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आम जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आधार जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज से जुड़ा कार्य पूर्णतः पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में होना चाहिए। इसके लिए शासन द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि आधार सेवा केंद्र शासकीय परिसर या अधिकृत स्थान पर ही संचालित हों। लेकिन लैलूंगा में इन नियमों की अनदेखी कर निजी जगह पर संचालन किया जा रहा है, जो कई आशंकाओं को जन्म दे रहा है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भी निर्देश जारी किए गए थे कि आधार सेंटर को शासकीय संस्थान में ही संचालित किया जाए...

बीहड़ एवं घने जंगलों के बीच स्थित शासकीय प्राथमिक शाला लामीखार के बच्चों को ऐजुकैन्डल एवं "फायर टीम" ने कराया पौष्टिक न्यौता भोजन...

Image
जतिन जरोरा सर, मोहित राणा सर एवं गौरव सिंह सर के आशिर्वाद से महान वित्तीय शिक्षा विद् तुषान्त भोई सर के मार्गदर्शन में सभी स्कूली बच्चों को वितरण किया गया कॉपी, पेन बच्चों में खुशी का माहौल !  धरमजयगढ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के विकास खण्ड धरमजयगढ के सुदूर आदिवासी वनांचल में घने जंगलों के बीच बसे ग्राम लामीखार स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में तीन शिक्षक पदस्थ हैं जहाँ प्रधान पाठक के रूप में प्रदीप नायक एवं सहायक शिक्षक के रूप में निरंजन लाल पटेल विगत कई वर्षों से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। जहाँ छात्र - छात्रों कि दर्ज संख्या लगभग 60 के करीब हैं, कक्षा पहली से कक्षा पाँचवीं तक विद्यालय संचालित है। वहाँ के बारे में यदि बात कि जाये तो किसी को विश्वास नहीं होता है ! क्योंकि शासकीय प्राथमिक शाला और क्या शनिवार और रविवार वहाँ कभी भी चले जायें तो वर्ष में कभी भी अवकाश नहीं होता बारह महीने स्कूल लगता है । शिक्षक हर समय पढ़ाई कराते हैं जबकि शासकीय प्राथमिक शाला है। शिक्षकों कि मन, लगन,और सेवा समर्पण भाव के साथ शिक्षा देना हर किसी शिक्षक के बस कि बात नहीं है। वहीं आपको बता दें कि ...

लैलूंगा क्षेत्र में विचरण कर रहा 30 हाथियों दल‚ वन विभाग सहित ग्रामीण रातजगा करने को मजबूर...

Image
लैलूंगा :- दिनांक 20 मई 2025 को वन्य प्राणी 25 जंगली हाथियों का दल विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम मुड़गांव, रुपडेगा‚ घटगांव बाह्यमा, गहनझरिया, सुकवास, कोडासिया, भैंसबुडी, आदि ग्राम के आसपास में विचरण कर रहे हैं । तथा हाथियों का दल ग्राम मुडागांव में वर्तमान में विचरण कर रहे है । उक्त ग्राम के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी गण से निवेदन है कि आसपास के गांव को सूचित करें, हाथी के नजदीक न जाएँ हाथी कभी भी आक्रोशित हो जाते है । गांव के लोग हाथी के आसपास आने के लिए कोशिश कर रहे हैं, उक्त गांव के आसपास तालाब या जल भराव क्षेत्र में भी लोग ना जाएँ क्योंकि कभी भी हाथी पानी के पास जा सकता है । हाथियों से दूरी बनाकर रहे खेत में अकेले घर बनाकर रहने वाले लोगों को गांव के पास ले आएँ हैं । गांवों मे मुनादी कराने का कष्ट करें एवं आसपास में बिजली का भी कनेक्शन खेतों में लगा हुआ है तो विशेष रूप से बिजली विभाग क्षेत्र में अपने कर्मचारियों को भेजने की व्यवस्था करे तथा आसपास लूज करंट न रखें । पुलिस विभाग से भी निवेदन किया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था हेतु स्टॉप भेजने की व्यवस्था करें ताकि सुरक्षि...

लैलूंगा के वार्ड क्र. 08 कि पार्षद प्रत्याशी ममता बाबूलाल बंजारे कि वार्ड में बढ़ रही लोकप्रियता

Image
लैलूंगा :- इन दिनों नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी चुनाव के प्रचार - प्रसार में लगे हुुए हैं । इसी तारतम्य में नगर पंचायत लैलूंगा के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकार्ता बाबूलाल बंजारे कि धर्मपत्नी ममता बंजारे वार्ड क्रमांंक 08 से कांग्रेस पार्टी कि ओर से पार्टी समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं । जिनका चुनाव चिन्ह पंजा छाप है । गौरतलब हो कि सर्व प्रथम जब लैलूंगा नगर पंचायत जबसे अस्तित्व में आयी उस भी ममता बंजारे पार्षद रही हैं । जिसके बाद वर्ष 2014 से 2019 में पुन : चुनाव जीत कर पार्षद बन कर वार्डवासियों कि सेवा कर करने का अच्छा खासा अनुभव है । वहीं 2019 तक 2024 तक उनके पति बाबूलाल बंजारे वार्ड क्रमांक 08 से एवं वर्ष 2019 से 2024 तक लैलूंगा नगर के आम जनता का सेवा कर चुके हैं । विदीत हो कि बाबूलाल बंजारे का कांग्रेस पार्टी के आदिवासी नेता एवं प्रखर वक्ता पूर्व विधायक हृदय राम राठिया के साथ बहुत घनिष्ट सबन्ध हैं । ममता बाबूलाल बंजारे कि लोकप्रियता वार्ड क्रमांक 08 में दिनों दिन बढ़ते जा रही है । जिसे देखते हुए वार्डवासी पुन: उसे पार्षद पद पर चुनकर भेजने कि...

कोड़ासियाँ एवं भेड़ीमुड़ा (अ.) से जनपद सदस्य प्रत्याशी पत्रकार अशोक भगत को भारी जन समर्थन...

Image
लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 कोड़ासियाँ एवं भेड़ीमुड़ा (अ.) से अनुसूचित जन जाति मुक्त सीट से तेज तर्रार एवं दबंग पत्रकार अशोक कुमार भगत ने अपने समर्थकों के साथ नामंकन दाखिल कर लिये हैं । तथा उन्हें ग्राम पंचायत कोड़ासियाँ के फरसाकानी, लभनीपारा, कुश्यारीपारा, टोंगरीपारा तथा ग्राम पंचायत भेड़ीमुड़ा (अ.) के ढ़ाबापारा, खालपारा, मांझापारा, साजापारा, सिंधवारपारा, तेन्दुपारा, माझीपारा, तथा रामपुर एवं पतरापारा क्षेत्र में उनके द्वारा ससत जन संपर्क किया जा रहा है । जहाँ पत्रकार अशोक भगत को लोगों का अपार जन समर्थन मिल रहा है, वैसे भी अशोक भगत किसी परिचय के मोहताज नही हैं । वे लैलूंगा ब्लॉक ही नही अपितु  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पत्रकारों कि यदि बात करें तो एक नामी पत्रकारों में जाने जाते हैं । जो कि विभिन्न समाचार पत्र पत्रिकाओं तथा सामाचार चैनलों में काम करने का उन्हें अच्छा खासा अनुभव हैं । जो कि आम जनता से जुड़ी मूलभूत आवश्यकता जैसे कि बिजली, सड़क, पानी, तथा जनता को जो भी सुविधाएँ जनता जनार्दन को मिलनी चाहिए और जिसके लिए उन्ह...

नगर पंचायत लैलूंगा के वार्ड क्र. 04 से सीमा प्रेम गुप्ता चुनाव मैदान में, स्थिती मजबूत...

Image
लैलूंगा :- इन दिनों समूचे छत्तीसगढ़ के नगर पालिक निगम एवं नगर पालिका तथा नगरीय निकाय क्षेेत्र कि निकाय चुनाव व नगर पंचायत चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव प्रचार में मशगुल हैं । इसी कड़ी में नगर पंचायत लैलूंगा के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकार्ता प्रेम गुप्ता ( गुडवा ) कि धर्मपत्नी श्रीमती सीमा गुप्ता वार्ड क्रमांंक 04 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूद पड़ी हैं । जिसका चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन छाप है । वही आपको यह भी बता दें कि प्रेम गुप्ता ( गुडवा ) इससे पूर्व वर्ष 2015 से 2019 तक वार्ड क्रमांक 03 से एवं वर्ष 2019 षे 2024 तक वार्ड क्रमांक 02 से लगतार जनता कि सेवा कर चुके हैं । गौरतलब हो कि प्रेम गुप्ता कांग्रेस पार्टी कि ओर से वार्ड क्रमांक 07 से पार्षद पद के हेतु चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका चुनाव चिन्ह पंजा छाप है । वहीं विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम गुप्ता उर्फ गुडवा भाई दबंग आदिवासी नेता था प्रखर वक्ता पूर्व विधायक हदय राम राठिया के बहुत करीबी माने जाते हैं । ज्ञात रहे कि धुरंधर आदिवासी नेता हृदय राम राठिया कां...

ग्राम पंचायत रेगड़ी से सरपंच पद हेतु सुनिता सिदार ने कि नामांकन दाखिल...

Image
लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेगड़ी से अनुसूचित ज जाति महिला सीट से सरपंच पद हेतु श्रीमती सुनिता सिदार पति श्री सिद्धेश्वर सिदार ने सरपंच पद हेतु आज दिनांक 01 फरवरी 2025 दिन शनिवार को ग्राम पंचायत - रेगड़ी के अंगेकेला, और गोसाईडीह क्षेत्र से कई दर्जन महिला एवं पुरूष जन समर्थकों के साथ तहसील ऑफिस लैलूंगा में उपस्थित होकर नामंकन दाखिल किया गया । वहीं आपरको यह भी बताते चलें कि श्रीमती सुनिता सिदार विगत वर्ष 2010 से 2015 तक सरपंच पद 234 मतों से चुनाव जीत कर सरपंच पद का प्रनिनिधित्व कर चुकी हैं । वहीं उनके समर्थकों का कहना है कि सुनिता सिदार बहुत ही सरल, सहज, मिलनसार एवं मृदुभाषी योग्य तथा सुशील घरेलु महिला हैं । उनके व्यवहार कुशल नेतृत्व से पहले भी उनके कार्यकाल के समय बहुत अच्छे ढंग से सरपंच पद का निर्वहन किया जा चुका है । इसलिए रेगड़ी तथा उसके आश्रित ग्रामके मतदाता गण पुन: उन्हें सरपंच के पद पर सुशोभित करना चाहती है । निश्चित ही जिस लिहाज से आम जनता के बीच सुनिता सिदार के प्रति लोगों का लहर चल रहा उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है । अब यह...

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु शिक्षिका सोनिया भगत हुई चयनित, शिक्षा विभाग में हर्ष व्याप्त...

Image
लैलूंगा :- इन दिनों खेल को लेकर शासन - प्रशासन लेकर सभी जिला एवं प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलों को लेकर खास महत्व दिया जाता है । चाहे वह खेल कोई सा भी हो पर खेल का अपने जगह पर अपना एक अलग ही महत्व होता है । इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला भेंडीमुड़ा (अ.) विकास खण्ड लैलूंगा, जिला - रायगढ़ ( छ.ग.) कि शासकीय विद्यालय कि शिक्षिका सोनिया भगत का अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वर्तमान में 27 जनवरी 2025 को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता में सोनिया भगत ने भाग लिया था, और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ कि टीम में अपनी जगह बनाई। सोनिया भगत आगामी मार्च माह में गोवा में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की शररंज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। ज्ञात हो कि इससे पूर्व सोनिया भगत ने चार बार राष्ट्रीय शतरंज  प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम को शतरंज प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक, एक कांस्य पदक और एक रजत पदक कि जीत दर्ज करा चुकी हैं। वहीं आपको बता दें कि सोनिया भगत मूलतः स...

प्री नवोदय परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय, स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी होंगे पुरूस्कृत - अशोक भगत

Image
लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सुदूर एवं आदिवासी वनांचल क्षेत्र लैलूंगा के ग्राम - झरन स्थित "कल्पतरू कोचिंग सेन्टर" में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध शिक्षण संस्थान कि चर्चा इन दिनों जिले ही नही अपितु पूरे प्रदेश में होने लगी है । जिसके द्वारा विगत कई वर्षों से नवोदय विद्यालय कि परीक्षा हेतु अध्ययन रत विद्यार्थियों को परीक्षा कि तैयारी कराने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के मानसिक तथा बौद्धिक विकास के उद्देश्य से "कल्पतरू कोचिंग सेन्टर" के नाम पर शिक्षण संथान संचालित किया जा रहा है । जहाँ विभिन्न विषयों के विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रत्येक दिन नवोदय विद्यालय के परीक्षा के पूर्व संपूर्ण विषयों कि तैयारी हेतु पढ़ाई कराया जाता है । जिसके बाद उनका परीक्षा के पूर्व प्री नवोदय परीक्षा नामक परीक्षा का आयोजन किया जाता है । जहाँ "कल्पतरू कोचिंग सेन्टर" में अध्ययन रत विद्यार्थियों के द्वारा परीक्षा के पश्चात परीक्षा परीणाम में प्रवीण्य सूची के अनुसार अच्छे अंक प्राप्त तरने वाले विद्यार्थियों हेतु प्रोत्साहन राशि के रूप में...

प्रेस क्लब लैलूंगा के दो पत्रकार होंगे जनपद सदस्य के उम्मीदवार...

Image
  लैलूंगा :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कि आदर्श आचार संहिता पूरे प्रदेश में लागु होते ही पंचायत चुनाव कि सरगर्मियाँ तेज हो चुकी है । सभी राजनीतिक दलों के समक्ष समर्थक अपने - अपने ढंग से पहुंच बनाने कि जुगत में लगे हुए हैं । वहीं कई संगठन के लोग अपने - अपने लोगों को चुनावी समर के इस दौड़ में चुनाव मैदान में उतारने के लिए दावेदारों कि तलाश में हैं । तो इसी कड़ी में इस बार के पंचायत चुनाव में जनपद सदस्य कि सीट के लिए प्रेस क्लब लैलूंगा के दो पत्रकार चुनाव लड़ सकते हैं । वहीं अपने आप में त्रिस्तरीय पंचायत चुनवा के लिए एक अलग ही छाप छोड़ सकते हैं । अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं उसमें और अबकी बार के चुनाव में कुछ दिलचस्प नजारा देखने को मिल सकता है । वहीं आपको बता दें कि जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 पाकरगाँव, कुपाकानी, रूडूकेला क्षेत्र से अनारक्षित मुक्त सीट से वर्तमान प्रेस क्लब अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल एवं जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 कोड़ासियाँ, भेड़ीमुड़ा (अ.) अनुसूचित जन जाति मुक्त सीट से तेज तर्रार वरिष्ठ पत्रकार पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार भगत उम्मीदवार के रूप म...

आचार्य अंशुदेव के द्वारा गुरूकुल आश्रम सलखिया कि छवी को धुमिल करने का किया जा रहा कुत्शित प्रयास - जोगी राम आर्य

Image
लैलूंगा :- तथा कथित आचार्य अंशुदेव के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रान्तीय आर्य प्रतिनिधि सभा में प्रधान पद पर रहते हुए सभा के धन का प्रचुर मात्रा में दुरुपयोग तथा हेराफेरी किया गया है । लाखों रुपये का सभा को हिसाब नहीं दिया गया । जिसके कारण छत्तीसगढ़ प्रान्तीय प्रतिनिधि सभा की साधारण सभा ने 18/04/2022 की नैमैतीक साधारण सभा में अंशुदेव को प्रधान पद से हटा दिया गया है । तथा आजीवन छत्तीसगढ़ प्रान्तीय आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्य समाज के प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है । अंशुदेव के द्वारा सभा से भागते समय सभा का रजिस्टर, कम्प्युटर सभा की गाड़ी आदि को लेकर भाग गया है । जिसकी शिकायत मोहन नगर थाना दुर्ग में की गई है । जिसकी एफआईआर भी दर्ज की गई है । अंशुदेव के विरुद्ध चोरी, संस्था के धन का दुरुपयोग, गबन करना आदि मामलों में 403/406 एवं 418 की धारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है । अंशुदेव जमानत पर खुलेआम घूम रहा है । अंशुदेव सभा से तुलाराम आर्य कन्या विद्यालय के नाम से सभा के लाखों रुपये को गबन कर अपने घर, चार पहिया वाहन खरीदने आदि में गबन किये गये धन का उपयोग किया है । आज की स्थिति ...

लैलूंगा के ग्राम - झरन में रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज...

Image
लैलूंगा :- इन दिनों ग्रामीण अंचलों में भी सुप्रसिद्ध एवं लोकप्रिय माने जाने वाले खेल क्रिकेट को पुरूष ही नही वरन महिलाएँ भी बढ़ चड़कर खेलने भाग लेने लगी हैं । आपको यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम झरन में विगत चार - पाँच वर्षों से लगातार रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । जहाँ प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी दिनांक 22 दिसम्बर 2024 दिन रविवार से रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन  किया जा रहा है । जिसमें भाग लेने के लिए  देश के कोने - कोने से आकर बालिकाएँ अपनी खेल का प्रदर्शन करेंगी । बालिका क्रिकेट कि प्रतियोगिता को आयोजन कराने में युवाओं के प्रेरणा श्रोत भाजुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रहती है । जिसके कारण लोग बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता को महाकुंभ के रूप में देखते हैं । ग्रामीण अंचलों में क्रिकेट जैसे महंगे खेल का आयोजन किया जाना वह भी सीमित खेल संशाधन के बावजूद खेल का विराट आयोजन और लाखों रूपये कि पारितोषिक व आकर्षक पुरूस्कार अपने आप में इस...

LTPL लैलूंगा टीचर्स क्रिकेट प्रीमियर लीग का 8 दिसंबर को समापन

Image
लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विकास खंड लैलूंगा,जिला रायगढ़ में विगत कुछ वर्षों से LTPL ( लैलूंगा टीचर्स प्रीमियर लीग ) संचालित है। जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया है । इस LTPL की शुरुआत 15 नवंबर 2024 को हो चुकी है । सप्ताह के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को इस सीरीज का लीग मैच खेला जाता है। LTPL सीरीज का फाइनल मैच आगामी दिनांक 08 दिसंबर 2024 दिन - रविवार को लैलूंगा के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। LTPL सीरीज के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि - सुश्री अक्षा गुप्ता ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लैलूंगा होंगे। एवं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जी आर जाटवर विकास खंड शिक्षा अधिकारी लैलूंगा करेंगे । LTPL के समापन की शोभा बढ़ाने के लिए विभिन्न शासकीय विभाग के कर्मचारीगण ,संगठन - छ ग़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन,छ ग़ टीचर्स एसोसिएशन,छ ग़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ,प्रधान पाठक कल्याण संघ, स्वास्थ्य विभाग संघ, राजस्व पटवारी संघ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित होंगे। जिसमें आमजन को अधिक संख्या में खेल का आनंद लेने के लिए आने की अपील की है।

लोगों के आस्था का केन्द्र माँ बंजारी मंदिर कोड़ासियाँ के निर्माण में बड़ चढ़कर सहयोग करें - अभय पटेल ( अधिवक्ता )

Image
लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम फरसाकानी, कोड़ासियांँ, छापरपानी, राजपुर के ग्रामीणों के सुंयुक्त प्रयास से राजपुर से कोड़ासियाँ मार्ग पर माँ बंजारी मंदिर के नाम से विगत कई वर्षों से प्रत्येक नवरात्र में लोगों के आस्था का केन्द्र बनी हुई है । जहाँ कि श्रद्धा भक्ति को देखते हुए । क्षेत्र के लोगों ने एक समिति गठित कर माँ बंजारी मंदिर निर्माण कराने के उद्देश्य से पिछले कुछ वर्षों से जनभागीदारी से स्वेच्छा अनुदान के रूप में यथा शक्ति तथा भक्ति दान चंदा आदि इकट्ठा करके धीरे - धीरे मंदिर का निर्माण किया जा रहा है । वहीं लोगों साधु महात्माओं एवं बुजुर्गों का कहना है कि लाखों पाप किए रहो पर एक मंदिर के निर्माण में यदि सच्चे मन तथा लगन से दिया गया दान पुण्य सहयोग से सारे पाप धुल जाते हैं जिससे यश, कृर्ति और बल मिलता है । इसी प्रकार दान पुण्य करने से घर परिवार में सुख, शांति, धन - दौलत और ईश्वर के आशीर्वाद से घर और परिवार में बरकत होने लगती है । इसलिए क्षेत्र के लोगों को उपरोक्त निर्माणाधीन मंदिर में नि:स्वार्थ भाव से स्वेच्छा पूर्वक सहयोगार्थ आगे आने हेतु मंदिर ...

प्रभारी बी. ई. ओ. के भरोसे शिक्षा विभाग लैलूंगा आखिर कब तक ???

Image
पंचायत टुडे न्यूज़ - लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ में सरकार को बदले लगभग छ: माह बीत गए परंतु आज तक लैलूंगा विकास खण्ड को स्थाई विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नहीं मिल सका । विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नही होने के कारण विकास खण्ड लैलूंगा कि शिक्षा व्यवस्था बद से बदत्तर होने लगी है । एक तरफ प्रभारी  विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जी. आर. जाटवार की मनमानी चरम पर । प्रभारी बी. ई. ओ. जे. आर. जाटवार छ: माह में मुश्किल से दो दिन ही मुख्यालय में रहते हैं । जिसके कारण लैलूंगा ब्लॉक कि शिक्षा विभाग में सही से मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है । और ना ही शिक्षा विभाग में किसी प्रकार कि व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है । संकुल के प्रभारी तथा संकुल के समन्वयकों एवं शिक्षकों में परस्पर तालमेल नही होने के कारण शिक्षक बेलगाम हो गए हैं । सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार कई शिक्षक तो केवल उपस्थिति पंजी में अपने हस्ताक्षर करने ही स्कूल जाते हैं । बेलगाम शिक्षकों की बात कहें तो अभी हाल ही में शासकीय प्राथमिक शाला लिबरा में संवाददाताओं की टीम पहुंची हुई थी । उसी समय वहाँ के  प्रधान पाठक झाँप के ऊपर स्कूली बच...

लैलूंगा विकास खण्ड के सीएसीयों एवं प्राचार्यों का योगदान अनुकरणीय - राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह

Image
लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के लैलूंगा बी. ई. ओ. एवं सभी सी. ए. सी. के संयुक्त प्रयास से शाला प्रवेशोत्सव कि चाक चौबंध व्यवस्थाओं सहित शिक्षकों के द्वारा भोजन बना कर अतिथियों को भोजन कराना अपने आप में काबिले तारिफ रहा है । जिसे देख राज्य सभा सांसद कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं लैलूंगा विधान सभा कि विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने सभी संकुल के शैक्षिक समन्वयकों के संयुक्त प्रयास को देखकर बहुंत आनंदित हुए । विकास खण्ड स्तर पर जब कभी भी कुछ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । तो सभी प्राचार्यों सभी संकुल के समन्वयकों एवं शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहता है । जिसके कारण बड़ा से बड़ा कार्यक्रम भी सहजता से संपन्न हो जाता है । जिसका जीता जागता उदाहरण 9 जुलाई को विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में देखने को मिला । जहाँ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जे. आर. जाटवर का कहना है, कि एकता मैं ताकत होती है । इसलिए हमेशा संघठन बनाकर चलना ही एकता परिचय है । जिससे समाज एवं स्कूल में अध्ययन रत विद्यार्थियों को एक अच्छी सीख मिलती है । शाला प्रवेश उत्सव को सफल बनाने में बी. आर. सी. अरविंद राजप...

भारत सरकार कि महत्वकांक्षी योजना "जल जीवन मिशन" के तहत निर्माणाधीन पानी टंकी चढ़ी भ्रष्टाचार कि भेंट...

Image
रायगढ़ जिले के शासन - प्रशासन मौन ! जिम्मेदार कौन ??? @*# लैलूंगा से पत्रकार अशोक भगत कि कलम से !  लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत भेड़ीमुडा (अ.) में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत निर्माणाधीन पानी कि टंकी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के दिशा निर्देशन में निर्माण किया जाना था । किन्तु शासन - प्रशासन कि मॉनिटरिंग के आभाव में महज मजदूरों के भरोसे निर्माण कराया जा रही है । वहीं लोगों का कहना है कि उपरोक्त निर्माणाधीन पानी टंकी को किसी ठेकेदार ने ठेका लिया हुआ है । लेकिन वह भी आज तक यहाँ कभी  झांकने तक नही आया और ना ही कभी दर्शन दिया । करोंडों कि लागत से निर्माणाधीन पानी टंकी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कराया जाना था । जिसे भारत सरकार कि जल शक्ति बोर्ड के विशेष दिशा निर्देशानुसार अच्छी मॉनिटरिंग कि आवश्यकता है । वहीं उपरोक्त पानी कि टंकी को देखने आज तक कभी इंजीनियरों टीम पहुंची और ना ही विभाग के एस. डी. ओ गुलाब चौहान पहुंचा । ऐसे में आप स्वयं अंदाजा लगा सक...

Lailunga Block Label School Opening Ceremony Uper Meddile School Kerabahar 09 Jul. 2024...

Image
👉 लैलूंगा से पत्रकार अशोक भगत कि कलम से !  लैलूंगा :- इन दिनों जैसे ही 26 जून को जब से स्कूल खुले हैं, उसी दिन से पूरे प्रदेश में नव प्रवेशी छात्र - छात्रों को बड़े उत्साह के साथ एवं धूम - धाम से शाला प्रबंधन विकास समिति एवं शालेय परिवार कि ओर गर्मजोशी से तिलक, चंदन लगाकर फूल मालाओं से स्वागत करने का परंपरा बन गया है । जबकि कभी किसी जमाने में विद्यार्थियों को स्कूल में पढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों को गुरूओं के द्वारा हाथ पैर को बाँध कर लाया जाता था । आज के परिवेश में इसके बिलकुल भिन्न हैं बच्चे जो पढ़ने के इच्छुक होते हैं ने स्वयं चलकर स्कूल पहुंच रहे हैं । जिन्हें छत्तीसगढ़ शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुर बकायदा पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश दिया जाता है । ऐसे इसलिए किया जाता है ताकि शाला में नव प्रवेशी विद्यार्थियों में जागरूकता लायी जा सके और स्कूली बच्चों में एक जबरदस्त साकारात्मक उर्जा का संचार हो सके इसी आशा और विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाता है । इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा में ...

नगर पंचायत लैलूंगा कि कार्यवाहक अध्यक्ष बनी सुश्री सुरभी कोसरिया

Image
लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के नगर पंचायत लैलूंगा के अध्यक्ष की कुर्सी गिरने के बाद लगभग नौ महिने तक अध्यक्ष विहीन होने के कारण नगर के विकास को ग्रहण लग चुका था । जहाँ राजनीतिक गलियारों में लैलूंगा नगर पंचायत कि निर्वतमान अध्यक्ष जो कि कांग्रेस पार्टी से थीं और कांग्रेस पार्षदों कि पूर्ण बहुमत होते हुए भी अध्यक्ष नही बना पाना समझ से परे है । वही अध्यक्ष को पार्षद गणों के द्वारा आरोप प्रत्यारोप लगाकर पद से पृथक कर दिया गया था । जहाँ बहुत ही राजनीतिक उठापटक तथा जद्दोजहद के बाद छत्तीसगढ़ कि भाजपा सरकार कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त आदेशानुसार आज मुख्य नगर पालिक अधिकारी श्रीमती ममता चौथरी के द्वारा उपरोक्त पत्र को नगर पंचायत सभागार में पढ़ते हुए वाचन कर सुश्री सुरभी कोसरिया को कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यभार सौंपते हुए शपथ ग्रहण कराया गया । जहाँ लैलूंगा विधान सभा के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन सत्यानंद राठिया, भाजपा के वयोवृद्ध नेता मधुकर सिंघानिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया, भाजमुमो प्रदेशअध्यक्ष रवि भगत, लतित यादव, नटवर निगानिया, मनोज कौशि...