प्री नवोदय परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय, स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी होंगे पुरूस्कृत - अशोक भगत



लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सुदूर एवं आदिवासी वनांचल क्षेत्र लैलूंगा के ग्राम - झरन स्थित "कल्पतरू कोचिंग सेन्टर" में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध शिक्षण संस्थान कि चर्चा इन दिनों जिले ही नही अपितु पूरे प्रदेश में होने लगी है । जिसके द्वारा विगत कई वर्षों से नवोदय विद्यालय कि परीक्षा हेतु अध्ययन रत विद्यार्थियों को परीक्षा कि तैयारी कराने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के मानसिक तथा बौद्धिक विकास के उद्देश्य से "कल्पतरू कोचिंग सेन्टर" के नाम पर शिक्षण संथान संचालित किया जा रहा है । जहाँ विभिन्न विषयों के विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रत्येक दिन नवोदय विद्यालय के परीक्षा के पूर्व संपूर्ण विषयों कि तैयारी हेतु पढ़ाई कराया जाता है । जिसके बाद उनका परीक्षा के पूर्व प्री नवोदय परीक्षा नामक परीक्षा का आयोजन किया जाता है । जहाँ "कल्पतरू कोचिंग सेन्टर" में अध्ययन रत विद्यार्थियों के द्वारा परीक्षा के पश्चात परीक्षा परीणाम में प्रवीण्य सूची के अनुसार अच्छे अंक प्राप्त तरने वाले विद्यार्थियों हेतु प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, एवं पंचम स्थान करने वाले विद्यार्थियों हेतु पारितोषिक के रूप में पुरूस्कृत किए जाने हेतु एम. सी. ए. अर्थात मिनिष्ट्री ऑफ कार्पोरेशन अफेयर्स मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त भारत का एकलौता शिक्षण संस्थान "ऐजुकैन्डल डॉट कॉम" कि ओर से ( प्रायोजक : फायर टीम लैलूंगा के द्वारा ) प्री. नवोदय परीक्षा में प्रवीण्य सूची में उचित स्थान प्राप्त करने वाले छात्र - छात्रों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रोत्साहन राशि के रूप में पुरूस्कार दिया जाना है । जो कि 26 जनवरी 25 दिन रविवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा में मुख्य अतिथियों कि गरिमामयी उपस्थिती में प्रदान किया जायेगा । जिसमें आप बच्चों सहित पालकगण आप सादर आमंत्रित हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत लैलूंगा क्षेत्र कि महिलाओं को मिल रही कौशल विकास प्रशिक्षण ।

ग्राम पंचायत रेगड़ी से सरपंच पद हेतु सुनिता सिदार ने कि नामांकन दाखिल...

पानी से भरे खदान मे कार गिरने से महिला सरपंच सहित एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत , पुलिस ने चार शव किये बरामद...!!