लैलूंगा क्षेत्र में विचरण कर रहा 30 हाथियों दल‚ वन विभाग सहित ग्रामीण रातजगा करने को मजबूर...

लैलूंगा :- दिनांक 20 मई 2025 को वन्य प्राणी 25 जंगली हाथियों का दल विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम मुड़गांव, रुपडेगा‚ घटगांव बाह्यमा, गहनझरिया, सुकवास, कोडासिया, भैंसबुडी, आदि ग्राम के आसपास में विचरण कर रहे हैं । तथा हाथियों का दल ग्राम मुडागांव में वर्तमान में विचरण कर रहे है । उक्त ग्राम के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी गण से निवेदन है कि आसपास के गांव को सूचित करें, हाथी के नजदीक न जाएँ हाथी कभी भी आक्रोशित हो जाते है । गांव के लोग हाथी के आसपास आने के लिए कोशिश कर रहे हैं, उक्त गांव के आसपास तालाब या जल भराव क्षेत्र में भी लोग ना जाएँ क्योंकि कभी भी हाथी पानी के पास जा सकता है । हाथियों से दूरी बनाकर रहे खेत में अकेले घर बनाकर रहने वाले लोगों को गांव के पास ले आएँ हैं । गांवों मे मुनादी कराने का कष्ट करें एवं आसपास में बिजली का भी कनेक्शन खेतों में लगा हुआ है तो विशेष रूप से बिजली विभाग क्षेत्र में अपने कर्मचारियों को भेजने की व्यवस्था करे तथा आसपास लूज करंट न रखें । पुलिस विभाग से भी निवेदन किया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था हेतु स्टॉप भेजने की व्यवस्था करें ताकि सुरक्षित रूप से हाथी मानव द्वंद को रोका जा सके । वन मण्डल धरमजयगढ़ के के तमाम हाथी मित्र दल सहित वन विभाग लैलूंगा वन के सभी कर्मचारियों कि उपस्थिति में हाथियों पर सतत पैनी नजर रखी जा है ।

Comments

Popular posts from this blog

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत लैलूंगा क्षेत्र कि महिलाओं को मिल रही कौशल विकास प्रशिक्षण ।

ग्राम पंचायत रेगड़ी से सरपंच पद हेतु सुनिता सिदार ने कि नामांकन दाखिल...

पानी से भरे खदान मे कार गिरने से महिला सरपंच सहित एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत , पुलिस ने चार शव किये बरामद...!!