Posts

Showing posts from December, 2022

उद्यानिकी विभाग में सब्जी फसलों के विविधीकरण हेतु प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
विधायक चक्रधर सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम लैलूंगा :- उद्यानिकी प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के तत्वाधान में राज्य पोषित सब्जी फसलों के विविधीकरण योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को शासकीय उद्यान रोपण कुंजारा में आयोजित किया गया। सब्जी फसलों के विविधीकरण प्रदर्शन कार्यक्रम के लाभान्वित विकासखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से लगभग 200 किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चक्रधर सिंह सिदार उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विधायक चक्रधर सिंह ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेती किसानी से जुड़े किसान पुत्र हैं जिससे उनको खेती संबंधित सभी जानकारी होने के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में किसानों हेतु कई कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ के किसान समृद्ध और सशक्त होते जा रहे हैं। विधायक ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों हेतु विभिन्न यो...

पानी से भरे खदान मे कार गिरने से महिला सरपंच सहित एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत , पुलिस ने चार शव किये बरामद...!!

Image
15 वर्षीय बेटी ने तैरकर बचाई जान…. सारंगढ़:- पानी भरे खदान में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत 4 हो गई। वहीं कार में बैठी 15 साल की लड़की किसी तरह पानी से तैरकर सुरक्षित बाहर आ गई, दिल दहालने वाली यह घटना छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने चारों शव को बरामद कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ही टिमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे। तभी गांव से पहले खदान के पास शौच जाने के लिए कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भरे खदान में जा गिरी। इस हादसे में लड़की तैरकर बाहर निकल आई। राहगीरों की मदद से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। पुलिस को पहले एक शव बरामद किया तथा अन्य वाहन में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस गोताखोरों की मदद ली गई तथा गड्ढे में गिरे वाहन को हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया तथा घटना में मृत चारों शव बरामद कर लिया गया है। ...

साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ के सन्देश लेकर छत्तीसगढ़ घुमकर गृह ग्राम पहुचा प्रमोद सिदार...

Image
साइकिल यात्रा कर पर्यावरण बचाने कर रहे लोगों को जागरूक, जन-जन का मिला सहयोग प्रमोद सिदार साइकिल यात्रा कर लोगों से पर्यावण बचाने की कर रहे अपील छत्तीसगढ़ के 33 जिलों की यात्रा कर आज पहुँचा अपना गृहग्राम  साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ : साइकिल यात्रा कर पर्यावरण बचाने कर रहे लोगों को जागरूक, जन-जन का मिला सहयोग लैलूंगा अग्रसेन चौक पर पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने माला पहनाकर किया स्वागत   लैलूंगा । रायगढ़ जिले में पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता अभियान की शुरुवात करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में सायकल से यात्रा करते हुए आज अपने गृहग्राम पहुँचा प्रमोद सिदार भारी संख्या के बीच पूर्व विधायक हृदयराम राठिया ने किया स्वागत वही सर्व आदिवासी समाज के लोगो ने भी किया स्वागत पर्यावरण बचाव अभियान के तहत 27 वर्षीय प्रमोद सिदार अपनी साइकिल पर पूरे छत्तीसगढ़ की यात्रा करते हुए 33 जिलों का भ्रमण किया है अपनी इस यात्रा के दौरान प्रमोद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया प्रमोद के इस प्रयास को लोगों का भी सहयोग मिला है  लगातार बिगड़ते पर्यावरण से ग्लोबल वार्मिंग यानी वैश्विक ...

लैलूंगा में युवक कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों तथा भाजपा नेताओं ने शव को सड़क पर रखकर किया चक्काजाम...

Image
पंचायत टुडे - लैलूंगा :- दिनांक 17 दिसम्बर को धोबी समाज के एक महिला के द्वारा अपने बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था । जिसमें कुछ ईसाई समुदाय के लोग भी वहाँ पर पहुँचे हुए थे ।  जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत एवं संतोष यादव ने अपने साथियों के साथ उनके घर में पहुचे जिसके बाद वहाँ पर  विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और चार लोगों को पुलिस थाना लाया गया । थाने में उपरोक्त मामले में लिखित आवेदन देने के बाद संतोष यादव, ललित यादव, सोनू यादव, विकास यादव घर जा रहे थे । तभी वहाँ एक युवक  और एक नाबालिक लड़की से कहासुनी तथा विवाद हो गया था । जिसमें नाबालिक लड़की के रिपोर्ट पर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में चार लोगों के ऊपर 354 तथा पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायीक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया था ।  जिसमें जमानत के पश्चात ललित यादव नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । जिसके बाद परिजनों ने शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा के सामने बीच सड़क पर भाजपा नेताओं के मृतक के शव को सामने रखकर प्रदर्शन किया जा रहा था । ज...

क्रोंधा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरमौर बना दुर्गापुर इलेवन...

Image
👉 मैन ऑफ द सीरीज रहे अंकित मंडल के नाम... 👉 अंकित मंडल के बल्लेबाजी ने जीते लोगों के दिल... पंचायत टुडे - धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ के क्रोंधा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न गाँव के होनहार खिलाड़ियों की टीम सम्मिलित हुई थी, जिसका फाइनल मैच दिनांक 26 दिसंबर 2022 को क्रोंधा में ही खेला गया । फाइनल  मैच में दुर्गापुर 11 एवं क्रोंधा की टीम आमने - सामने रही ।   जिसका अंतिम परिणाम दुर्गापुर-11 के विजयी हासिल किया ।  दुर्गापुर-11 के तरफ से मैन ऑफ द सीरीज का खिताब धरमजयगढ़ क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी अंकित मंडल को प्राप्त हुआ । साथ ही मैन ऑफ द मैच बॉबी बैरागी को दिया गया । वहीं क्रोंधा के इस मैच में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिभावान खिलाड़ियों हिस्सा लिये थे । दुर्गापुर-11 के तरफ से प्रमुख खिलाड़ी कप्तान के रूप में अंकित मंडल बॉबी, अमित, उदय, अजीत, बिट्टू , विक्की, पिंटू एवं राजा की विशेष भूमिका रही । इन सभी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के पश्चात ही दुर्गापुर इलेवन ने क्रोंधा के इस फाइनल मैच में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।

ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच - सचिव के द्वारा किया गया लाखों रूपये का गोलमाल...

Image
  लैलूंगा से पत्रकार अशोक भगत की रिपोर्ट !  पंचायत टुडे - लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के सुदूर आदिवासी अंचल लैलूंगा के ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच  श्रीमती शिवती पैंकरा व सचिव निलाम्बर चौहान के द्वारा पंचायत के विभिन्न मदों की शासकीय राशि का भारी व्यापक मात्रा में भ्रष्टाचार करने का मामला प्रकाश में आया है । जिसे देख कर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जायेगी । दरअसल यह मामला इस प्रकार है कि ग्राम पंचायत बसंतपुर के आश्रित ग्राम जमुना में जगदीश घर से मनोज घर तक नाली निर्माण के नाम पर कुल 2, 09, 320/- शब्दों ( दो लाख नौ हजार तीन सौ बीस रूपये ) की राशि आहरण कर गबन कर लिया गया है । नाली मरम्मत के नाम पर 37, 105 /- शब्दों ( सैंतिस हजार एक सौ पाँच रूपये ) तथा स्ट्रीट लाईट लगाने के नाम पर कुल 2, 28, 400/- शब्दों में ( दो लाख अट्ठाईस हजार चार सौ रूपये )  का आहरण कर गबन किया गया है ।  वहीं ग्राम बसंतपुर बस्ती में लगातार कागजों में दो बार नहानी घर निर्माण के नाम पर कुल 1, 08, 420/- शब्दों में ( एक लाख आठ हजार चार सौ बीस  रूपये ) की राशि आहरण कर ग...

सर्व ब्राह्मण समाज धरमजयगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष बने आनन्द शर्मा

Image
पंचायत टुडे - धरमजयगढ़ :- जिले  के धरमजयगढ़ में 28 नवम्बर 2022 को सर्व ब्राह्मण समाज की धरमजयगढ़ में तहसील स्तरीय बैठक संपन्न हुई । जिसमें सर्व सम्मति से सामाजिक पदाधिकारियों का चयन कर कार्यकारिणी का गठन किया गया । श्री राधाकृष्ण पंचायती मंदिर धरमजयगढ़ में आयोजित बैठक में सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । जिसके पश्चात संरक्षक डॉ. पी. के. शर्मा, हरि अग्निहोत्री, देवी प्रसाद मिश्रा एवं राजू मिश्रा के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष आनंद शर्मा जी, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा सिसरिंगा, जितेन्द्र पाठक, सचिव विवेक पांडेय, सह सचिव देवेश वाजपेई, मधुवन दुबे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई । बैठक में चयनित समिति का कार्यकाल दो वर्ष तय किया गया । नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सभी को संगठित करते हुए समाज हित में कार्य करेंगे । धरमजयगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उपस्थित विप्रजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर   दीपेश शर्मा, विकास शुक्ला, धीरेंद्र मिश्रा, तिलक त्रिपाठी, अशोक म...