सर्व ब्राह्मण समाज धरमजयगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष बने आनन्द शर्मा

पंचायत टुडे - धरमजयगढ़ :- जिले  के धरमजयगढ़ में 28 नवम्बर 2022 को सर्व ब्राह्मण समाज की धरमजयगढ़ में तहसील स्तरीय बैठक संपन्न हुई । जिसमें सर्व सम्मति से सामाजिक पदाधिकारियों का चयन कर कार्यकारिणी का गठन किया गया । श्री राधाकृष्ण पंचायती मंदिर धरमजयगढ़ में आयोजित बैठक में सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । जिसके पश्चात संरक्षक डॉ. पी. के. शर्मा, हरि अग्निहोत्री, देवी प्रसाद मिश्रा एवं राजू मिश्रा के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष आनंद शर्मा जी, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा सिसरिंगा, जितेन्द्र पाठक, सचिव विवेक पांडेय, सह सचिव देवेश वाजपेई, मधुवन दुबे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई । बैठक में चयनित समिति का कार्यकाल दो वर्ष तय किया गया । नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सभी को संगठित करते हुए समाज हित में कार्य करेंगे । धरमजयगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उपस्थित विप्रजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर   दीपेश शर्मा, विकास शुक्ला, धीरेंद्र मिश्रा, तिलक त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, भरत मिश्रा, बलराम त्रिपाठी, संतोष दुबे, धर्मवीर शर्मा, उमाकांत शुक्ला सहित क्षेत्र के समस्त विप्रबन्धु उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत लैलूंगा क्षेत्र कि महिलाओं को मिल रही कौशल विकास प्रशिक्षण ।

ग्राम पंचायत रेगड़ी से सरपंच पद हेतु सुनिता सिदार ने कि नामांकन दाखिल...

पानी से भरे खदान मे कार गिरने से महिला सरपंच सहित एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत , पुलिस ने चार शव किये बरामद...!!