Posts

सामुहिक दुष्कर्म कि पीड़िता इंसाफ कि गुहार लगाने दूसरी बार पहुंची मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया...

Image
जशपुर :- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर के पुलिस थाना पत्थलगाँव के ग्राम खारढोढ़ी निवासी एक आदिवासी युवती के साथ पिछले वर्ष माह अगस्त 2023 में छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के पुलिस थाना अभनपुर के अंतर्गत करीब तीन आरोपियों के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया गया था । जिसके संबन्ध में पीड़िता ने कई बार इधर से उधर चक्कार लगाती रही । लेकिन कही पर भी कार्यवाही नही होने पर उन्होंने लिखित शिकायत पत्र के रूप में पुलिस विभाग के आला अफसरों को अपनी आप बीती बताई । जिसके बाद किसी उसे छत्तीसगढ़ के संवेदनसील मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय के पास जाने का सलाह दिये । उसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया गई थी । जहाँ वे दिनांक 18 अप्रैल 2024 दिन गुरूवार को पुन: जाकर उपरोक्त आवेदन को देकर इस बातकि गुहार लगाई है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय आरोपियों के इसारे पर काम कर रही है । और उल्टे पीड़िता को तुम धूठ बोल कर आरोपियों को फंसा रही हो करते हुए धारा 164 कि बयान के लिए पीड़िता को अभनपुर पुलिस थाना बुलाकर डांट फटकार लगाया गया । तथा ...

परीक्षा पे चर्चा में बच्चों ने सीखा तनाव मुक्त हो कर परीक्षा देना - राजीव गुप्ता

Image
छाल / कटाईपाली ( सी.) :- देश के यशश्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सीधा प्रसारण से जुड़ते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय एवं पूर्व माध्यामिक विद्यालय कटाईपाली (सी.) के बालक, बालिकाओं सहित पालकगण और जनप्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया । परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधान मंत्री ने पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी के संबन्ध में बहुत ही सरलता से छोटे -  छोटे उदाहरणों के माध्यम से टिप्स दिए । इस परिचर्चा से विद्यार्थी आने वाली परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे । इस अवसर पर प्रधान मंत्री ने परीक्षा के प्रश्न पत्र हल करने का तरीका बताया । साथ ही साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पर्याप्त नींद लेने का सलाह भी दिया । उन्होंने जोर देते हुए बताया कि निर्णय लेने की क्षमता बहुत जरूरी है । यह आपके आत्मविश्वास और निर्णय पर दृढ़ता का परिचायक है । परिचर्चा में उपस्थित पालकों ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी  ने परीक्षा में चर्चा के माध्यम से हम सभी पालकों का तानव भी कम कर दिये । जिस प्रकार उन्होंने हमारे बच्चों को और हम...

युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तमनार के आकस्मिक निधन पर विधायक विद्यावती सिदार ने नम आंखों से दी श्रद्धांजली !

Image
युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तमनार के आकस्मिक निधन पर विधायक विद्यावती सिदार ने नम आंखों से दी श्रद्धांजली ! लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधान सभा के वर्तमान युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तमनार डिलेश्वर साहू उर्फ राजू साहू पिता चैतन्य साहू उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम बासनपाली (तमनार) का दिनांक 08/12/2023 कि दरम्यानी रात्री को लगभग 11:00 बजे मेकाहार हॉस्पीटल रायपुर में किसी गंभीर बीमारी के उपचार के दौरान आसमयिक निधन हो गया । इस दु:खद खबर से पूरा कांग्रेस परिवार ही नही अपितु तमनार क्षेत्र में शोक कि लहर व्याप्त है । वहीं लैलूंगा विधान सभा कि नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने भी राजू साहू के बीमार अवस्था में होने की सूचना प्राप्त होने पर सबसे पहले सीधे रायपुर स्थित मेकाहार हॉस्पीटल पहुंच कर हाल चाल जानने के बाद परिजनों के साथ रायपुर में ही रहकर उपचार होते तक वहीं पर रहना चाहे । किन्तु नियती को मजूंर नही हुआ और देखते ही देखते रात्री लगभग 11:00 होनहार युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डिलेश्वर साहू (राजू) ने दुनिया से अलविदा हो गये । वहीं नव निर्वाचित विधायक श्...

लैलूंगा विधान सभा प्रभारी रजनीश तिवारी पहुंचे विधायक चक्रधर सिंह सिदार के घर, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा !

Image
लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के विधान सभा लैलूंगा के वर्तमान विधायक चक्रधर सिंह सिदार को कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार के पक्ष में खुलकर व्होट मांगने के लिए समन्वय स्थापित करने को लेकर रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधान सभा प्रभारी रजनीश तिवारी एवं अलतरा के पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू के साथ विधायक चक्रधर सिंह सिदार के गृह ग्राम कटकलिया जाकर साथ में बैठकर चुनाव जीतने कि रणनीति पर चर्चा किया गया । साथ में नाराज कार्यकर्ताओं को मना बुझाकर एक सूत्र में बांधकर कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार को प्रचण्ड मतों से विजयी दिलाने के संबन्ध में विस्तार से बात किया गया । वहीं आपको बता दें कि वर्तमान विधायक चक्रधर सिंह सिदार का टिकिट कटने से बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता अभी भी नाराज हैं और जिन्हें हर संभव मनाने का प्रयास किया जा रहा है । चुनाव है इस लिहाज से भाजपा और कांग्रेस के कुछ छुट पुट कार्यकर्ता एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में चले जाते हैं वह उनकी स्वविवेक पर निर्भर करता है । फिर कांग्रेस पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं में एक जुटता लाने का रजनीश तिवारी एवं पूर्व विधायक ...

विद्यावती सिदार को मिला कांग्रेस के तीनो त्रिमूर्तियों का साथ... अब जीतेगा हाथ...

Image
विद्यावती सिदार को मिला कांग्रेस के तीनो त्रिमूर्तियों का साथ... अब जीतेगा हाथ... व्यूरो रिपोर्ट लैलूंगा :-  लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती विद्यावती सिदार के खिलाफ उभरा असंतोष अब धीरे - धीरे खत्म होने लगा है। यह सब मुमकिन हुआ है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रभावी हस्तक्षेप के कारण । सीएम बघेल की नसीहत व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल के समन्वयकारक फौरी उपायों के कारण लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस चुनावी ट्रैक पर आ गई है । पूर्व में यह आशंका व्यक्त की जा रही थी कि विद्यावती सिदार को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेसी कोई बड़ा सियासी धमाका करेंगे मगर ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है । विधायक चक्रधर सिदार व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह सिदार से आशीर्वाद लेने के बाद श्रीमती विद्यावती सिदार पूरे आत्माविश्वास से लबरेज हैं और पूर्व विधायक हृदय राम राठिया का साथ मिल जाने के बाद श्रीमती विद्यावती की चुनावी जीत की संभावनाएँ और उजली हो गई हैं । विद्यावती सिदार के समर्थन में तीनों ताकतवर नेता खुलकर मैदान में आ गए हैं । वहीं चक्रधर सिंह स...

खरसिया विधान सभा में राहुल गांधी के होने वाले चुनावी सभा को लेकर रजनीश तिवारी लिया जायजा...

Image
खरसिया विधान सभा में राहुल गांधी के होने वाले चुनावी सभा को लेकर खरसिया दौरे पर रहे रायगढ़ जिला प्रभारी रजनीश तिवारी  खरसिया :- दिनांक 2 नवम्बर 2023 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी रजनीश तिवारी खरसिया दौरे पर रहे । उनके द्वारा खरसिया क्षेत्र में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद माननीय राहुल गांधी के दिनांक 4 तारी को होने वाली चुनावी सभा को लेकर जायजा लिया गया । साथ में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर शर्मा के उपस्थिती में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की बैठक लिया गय । कार्यक्रम के लिए खरसिया कॉलेज ग्राऊंड का स्थल को चुना गया है । वहीं उसका निरीक्षण कर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । रजनीश तिवारी राजगढ़ जिले के प्रभारी के साथ - साथ जिला कांग्रेस रायगढ़ के ग्रामीण प्रशासन महामंत्री विकास शर्मा के साथ में मौजूद रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये रजनीश तिवारी ने रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी को निर्देशित कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील की गई । उपरोक्त बैठक...

लैलूंगा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं दबंग युवा पत्रकार अशोक भगत ने लिया नामांकन पत्र, राजनैतिक गलियारों में मची खलबली !

Image
लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चारों विधानसभा सीटों में आगामी सत्रह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या में लगातार इजाफ़ा होने लगी है । राजनैतिक पार्टियों के चयनित अभ्यर्थियों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है । मुख्यतः भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है, तो वहीं मतदाताओं में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है । ऐसे में कई कई नेता बगावत पर उतर आये हैं, और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं । वहीं लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के रहने वाले तेज तर्रार और दबंग युवा पत्रकार अशोक भगत ने नामांकन पत्र लेकर लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है । जहाँ भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी सकते में आ गयी है, तो वहीं नाराज कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं के मन में चल रहे तीसरे विकल्प की तलाश को बल मिल गया है । रायगढ़ जिले का सबसे पिछड़ा हुआ विधान सभा माने जाना वाला लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के जनसमस्याओं को अख़बारों तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशि...