युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तमनार के आकस्मिक निधन पर विधायक विद्यावती सिदार ने नम आंखों से दी श्रद्धांजली !

युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तमनार के आकस्मिक निधन पर विधायक विद्यावती सिदार ने नम आंखों से दी श्रद्धांजली !

लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधान सभा के वर्तमान युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तमनार डिलेश्वर साहू उर्फ राजू साहू पिता चैतन्य साहू उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम बासनपाली (तमनार) का दिनांक 08/12/2023 कि दरम्यानी रात्री को लगभग 11:00 बजे मेकाहार हॉस्पीटल रायपुर में किसी गंभीर बीमारी के उपचार के दौरान आसमयिक निधन हो गया । इस दु:खद खबर से पूरा कांग्रेस परिवार ही नही अपितु तमनार क्षेत्र में शोक कि लहर व्याप्त है । वहीं लैलूंगा विधान सभा कि नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने भी राजू साहू के बीमार अवस्था में होने की सूचना प्राप्त होने पर सबसे पहले सीधे रायपुर स्थित मेकाहार हॉस्पीटल पहुंच कर हाल चाल जानने के बाद परिजनों के साथ रायपुर में ही रहकर उपचार होते तक वहीं पर रहना चाहे । किन्तु नियती को मजूंर नही हुआ और देखते ही देखते रात्री लगभग 11:00 होनहार युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डिलेश्वर साहू (राजू) ने दुनिया से अलविदा हो गये । वहीं नव निर्वाचित विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने न केवल रायपुर तक साथ दिया बल्की उन्होने शोक संतृप्त परिवार के साथ उनके गृह ग्राम बासनपाली पहुंचकर अंतिम अंतेष्टी संस्कार उपस्थित होकर शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधाकर इस दु:ख कि बेला में सम्मिलित होकर हर संभव मदद करने की बात कही ।  
 वहीं स्वर्गवासी डिलेस्वर साहू (राजू) बासनपाली के आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी में किए गये कार्यो को बिल्कुल भुलाया नहीं जा सकता । उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता ईश्वर से प्रार्थना  है कि उनके दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं पूरे परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान की शक्ति प्रदान करने कि विनती कर ।
भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की ।

Comments

Popular posts from this blog

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत लैलूंगा क्षेत्र कि महिलाओं को मिल रही कौशल विकास प्रशिक्षण ।

ग्राम पंचायत रेगड़ी से सरपंच पद हेतु सुनिता सिदार ने कि नामांकन दाखिल...

पानी से भरे खदान मे कार गिरने से महिला सरपंच सहित एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत , पुलिस ने चार शव किये बरामद...!!