Posts

Showing posts from September, 2023

लैलूंगा विधान सभा के मतदाताओं का कहना है हृदय राम राठिया को दी जाती है बारी तो भाजपा पर पड़ेंगे भारी !!!

Image
लैलूंगा :- इन दिनों विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चा परिचर्चाओं का दौर चारों ओर चल रहा है । जिधर देखो उधर सिर्फ और सिर्फ चुनावी बातचीत ही चल रहे हैं । तो वहीं लैलूंगा विधान सभा चुनाव को लेकर यदि बात की जाये तो खासकर भाजपा - कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनैतिक पार्टियों में टिकिट के बंटवारे को लेकर उम्मीदवारों तथा आम जनता में प्रत्यासियों के चयन कि प्रक्रिया के विषय पर उहापोह की स्थति बनी हुई है । वहीं लोगों का कहना है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर यदि सोचा जाये तो लैलूंगा विधान सभा का कोई उद्धार कर्ता यदि होगा तो वह पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ही उद्धार कर सकता है । जिनका क्षेत्र में एक जबरदस्त  जनाधार के साथ दबंग तथा प्रखर नेता  के रूप में है । साथ ही आम जनता के हर जुबान पर जहाँ सुने वहाँ सिर्फ और सिर्फ हृदय राम राठिया का ही नाम लिया जाता है । ऐसे में हृदय राम राठिया एक तरह से जिताऊ प्रत्यासी के रूप में जाने व पहचाने जा रहे हैं । वहीं लोगों का यह भी कहना है कि हृदय राम छात्र जीवन से ही सक्रीय राजनीति में अग्रसर रहे हैं । उन्होंने कॉमर्स कॉलेज रायगढ़ का प्रतिनिध...

मीडिया जगत में तेजी से उभरता एक ही नाम "पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़"

Image
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ का राज्य मे तेजी से बढ़ता हुआ एक महासंघ जिसमे पत्रकारिता के क्षेत्र मे कार्य करने वाले तमाम मीडियाकर्मी इन दिनों इस संगठन में जुड़कर एकजुट होकर अपने मौलिक अधिकारों के लिए कार्य कर रहे हैं। संगठन के मुखिया प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव एवं  संगठन से जुड़े सारे प्रदेश, संभाग, जिला एवं ब्लाक स्तर के पदाधिकारी एवं सदस्य इस संगठन में बतौर एक परिवार की तरह एक दूसरे के लिए समर्पित भाव से जुड़े हुए हैं। आज राज्य के हर जिलों में यह संगठन चर्चा में है जिसके चलते तथा संगठन की सक्रियता के चलते ही प्रदेश भर में सबसे कम समय मे यह संगठन तेजी से विस्तार हो रहा है। 16 जुलाई को रायपुर राजधानी में हुए शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह के बाद सभी जिले के जिला अध्यक्ष एवं महासचिव की वर्चुअल बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीयों में प्रदेश संरक्षक विश्व प्रकाश शर्मा,रमेश बेहरा शामिल हुए, वर्चुअल बैठक प्रभारी प्रदेश महासचिव एस वली आजाद रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उपस्थित समस्त जिले के ...

विधान सभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय कंवर समाज का बैठक ग्राम औराईमुड़ा में संपन्न !

Image
👉 100 से भी अधिक समाज प्रमुखों ने बैठक में लिए हिस्सा । लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधान सभा चुनाव में प्रत्यासी चयन को लेकर चन्द्रवंशीय कंवर समाज के समाज प्रमुखों का विकास खण्ड तमनार के ग्राम औराईमुड़ा में दिनांक 23 सितम्बर 2023 को एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया था । जिसमें रायगढ़ जिले के खासकर लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के लगभग 100 से भी अधिक कंवर समाज के समाज प्रमुखों ने बैठक में हिस्सा लिए । जहाँ सभी समाज प्रमुखों ने एक स्वर में कंवर समाज के प्रत्याशी के पक्ष में व्होट करने संबन्ध में प्रस्ताव रखा गया था । जिसे कंवर समाज के सभी प्रमुखों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया गया । वहीं आगामी विधान सभा चुनाव 2023-24 में जो भी प्रत्यासी होगा उसे कंवर समाज भारी मतों से व्होट देकर विजयी करायेगा । उपरोक्त बैठक में कंवर समाज अध्यक्ष मेहत्तर राठिया औराईमुड़ा, जयकुमार राठिया संबलपुरी, नमीराम राठिया आमापाली गुड़गुड़, नेहरू लाल राठिया मोहनपुर लैलूंगा, घसिया राम राठिया, कन्हैया राठिया, घनश्याम राठिया, ईश्वर राठिया, भमरबर राठिया तिलगा भगोरा, बसंत राठिया केराखोल, चरण सिंह राठि...

एकलव्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी महाविद्यालय कुंजारा में छात्र संघ चुनाव कर शपथ ग्रहण समारोह

Image
लैलुंगा। महावद्यालयीन परंपरा के अनुसार गत 13 सितम्बर को स्थानीय एकलव्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी महाविद्यालय में गठित छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष श्री आशीष कुमार के विश्वविद्यालयीन प्रवास में होने के कारण महाविद्यालय प्रभारी श्री अरुण डुंगडुंग छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों को पद और कर्त्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके पूर्व महाविद्यालय के हॉल में वरिष्ठ प्राध्यापक श्री बासुदेव महांकर ने छात्रों को विद्यार्थी जीवन का सदुपयोग करते हुए अनुशासन और दायित्व बोध के बारे में सारगर्भित व्याख्यान दिया। उल्लेखनीय है कि छात्र संघ का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से कराया गया। संघ में चयनित पदाधिकारियों में अध्यक्ष के पद पर कु. लीला कुजूर बी. एस. सी. द्वितीय वर्ष, उपाध्यक्ष कु. रश्मि कुल्लू एवं सचिव कु. सेजल गुप्ता शामिल हैं। चुनाव सम्पन्न कराने में वनस्पति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक दयाराम यादव एवं रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक विकास राठिया की महत्व पूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर एकलव्य कंप्यूटर एजुकेशन के सम्मानीय डायरेक्टर श्री...

पहली बार प्रेस क्लब लैलूंगा का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह तथा विराट कवि सम्मेलन का सफल आयोजन

Image
लैलूंगा :- आज तक के इतिहास में पहली बार लैलूंगा की पावन धरा पर पत्रकारों के द्वारा इतना बड़ा कार्यक्रम पहले कभी आयोजित नही किया गया था । वहीं आपको विस्तार से बता दें कि प्रेस क्लब लैलूंगा द्वारा आयोजित सुवा नृत्य एवं गव गठित प्रेस क्लब लैलूंगा के सभी पदाधिकारीगण तथा सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में पूर्व विधायक हृदयराम राठिया, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति राठिया, अध्यक्ष नगर पंचायत लैलूंगा श्रीमती मंजु मित्तल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोमती सिंह सिदार, जिला पंचायत सदस्य कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह, रायगढ़ लोक सभा के सांसद श्रीमती गोमती साय जो कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाली थी । जो कि अपरिहार्य कारणों से वे उपस्थित नही हो सकीं, इसलिए उनके प्रतिनिधी के रूप में उनके पतिदेव निरंजन साय के द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया । अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा ठण्डाराम बेहरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा श्रीमती किरण पैंकरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती शांता साय, चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्य...

श्रीश्याम आटोमोबाइल लैलूंगा में भव्य व ऐतिहासिक ग्राहक सम्मान और मेगा एक्सचेंज लोन मेला का किया आयोजन

Image
एक साथ हजारों लोग हुये सम्मानित,बजाज कंपनी के हेड हुये शामिल,बाबा श्याम और भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम हुआ प्रारंभ..! लैलूंगा–श्री श्याम ऑटोमोबाइल लैलूंगा के द्वारा भव्य ग्राहक सम्मान समारोह व मेगा एक्सचेंज एवं लोन मेला का आयोजन किया गया। शोरूम के परिसर में ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम श्री श्याम बाबा जी एवं भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।  इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित बजाज के हेड वीरेश्वर पाठक,अशोक बिडवे,सुभदीप चक्रवर्ती,रूपेश कुमार बेहरा,पारसमणि साहू,दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को बजाज से संबंधित पूरी जानकारियां उपलब्ध करवाई एवं इस भव्य कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम के आयोजक आशीष मित्तल ने कहा कि यह हमारा अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। हमें अपने से जुड़े हुए ग्राहकों का सम्मान करके बेहद खुशी मिल रही है हमारी टीम द्वारा सदैव ग्राहकों के सहयोग में एक नया कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। हमारी टीम ने इस सफल आयोजन के लिए पिछले 1 महीने से इसकी तैयारी में लग रहा जिसका प...

तेन्दुपत्ता तोड़ने वाले गरीबों को अभी तक नहीं मिला मेहनताना

Image
        सारंगढ़/ बरमकेला विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम लिमपाली के 18 से 20 तेन्दुपत्ता संग्रहण कर्ता मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल पाई है। मई और जून के चिल चिलाती धूप मे पसीना बहाने वाले ये ग्रामीण मजदूर कई बार मुंशी से और अनेक बार प्रबंधक से मिल चुके हैंं। मगर इनका मजदूरी अब तक नहीं मिल पाया है। एक महिला हितग्राही का कहना है कि ऐसे मे अब आने वाले सालों मे कभी भी तेन्दुपत्ता नहीं तोड़ेगे । मुंशी को तीन चार बार बोल चुके हैंं कोई निर्णय नहीं लिया है - अजय कुमार बरिहा। हम कई बार प्रबंधक से मिल चुके हैं, हमारे समस्या का उचित निवारण नहीं हुआ है, पाँच महीने हो गए हमारा पैसा हमें नहीं मिला है- बिनोद कुमार यादव । जब भी मुंशी को बोलते हैं तो दो दिन मे जमा हो जाएगा तीन दिन मे जमा हो जाएगा बोलता है,आज 4, 5 महिना हो गया ना मुंशी नज़र आता है ना ही प्रबंधक नज़र आता है - मनोज कुमार यादव । पत्ता तोड़ने से पहले केवाईसी ( kyc) करवा चुके हैं हम सब - किशोर कुमार बरिहा।  मेरी तरफ से कागजात ओके है, और जिन मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली है ...

लैलूंगा विधान सभा से भाजपा के लिए बेहतर प्रत्याशी साबित हो सकती हैं सुषमा खलखो...

Image
👉 लैलूंगा से अशोक भगत की रिपोर्ट ! 👉 भारतीय जनता पार्टी में कड़ी मेहनत के बलबूते कर रही हैं प्रबल दावेदारी... लैलूंगा :- आगामी विधान सभा चुनाव 2023-24 को कुछ महीने शेष रह गये हैं प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुकी है । सभी राजनैतिक पार्टियों ने जीत हार को लेकर प्रत्याशियों के चयन तथा समीक्षा करते हुए टिकट कि बंटवारे की प्रक्रिया बहुत तेजी से चल रहा है । भाजपा ने पहले ही 21 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार कर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज कर दी है । तो वहीं टिकट के बंटवारे को लेकर कांग्रेस भी उलझ गई है । वहीं विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा विधान सभा से भाजपा में लगभग आधा दर्जन से भी अधिक दावेदार हैं ।लेकिन इनमें से सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सुषमा खलखो का नाम आ रहा है। दूसरे नम्बर पर पूर्व विधायक सुनीति राठिया का नाम आ रहा है। बताया जा रहा है कि लगातार श्रीमती सुषमा खलखो विधान सभा क्षेत्र में सघन जन संपर्क कर घर - घर दौरा कर लोगों से मिल जुल रही हैं । केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में लगातार प्रचार प्रसार कर रही हैं । उनकी कड़ी मेहनत देख भाजपा के दावेदा...