श्रीश्याम आटोमोबाइल लैलूंगा में भव्य व ऐतिहासिक ग्राहक सम्मान और मेगा एक्सचेंज लोन मेला का किया आयोजन

एक साथ हजारों लोग हुये सम्मानित,बजाज कंपनी के हेड हुये शामिल,बाबा श्याम और भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम हुआ प्रारंभ..!


लैलूंगा–श्री श्याम ऑटोमोबाइल लैलूंगा के द्वारा भव्य ग्राहक सम्मान समारोह व मेगा एक्सचेंज एवं लोन मेला का आयोजन किया गया। शोरूम के परिसर में ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम श्री श्याम बाबा जी एवं भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

 इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित बजाज के हेड वीरेश्वर पाठक,अशोक बिडवे,सुभदीप चक्रवर्ती,रूपेश कुमार बेहरा,पारसमणि साहू,दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को बजाज से संबंधित पूरी जानकारियां उपलब्ध करवाई एवं इस भव्य कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम के आयोजक आशीष मित्तल ने कहा कि यह हमारा अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। हमें अपने से जुड़े हुए ग्राहकों का सम्मान करके बेहद खुशी मिल रही है हमारी टीम द्वारा सदैव ग्राहकों के सहयोग में एक नया कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। हमारी टीम ने इस सफल आयोजन के लिए पिछले 1 महीने से इसकी तैयारी में लग रहा जिसका परिणाम है कि यह सफल कार्यक्रम आयोजित हो पाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राहकों का सम्मान किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में लगभग ग्यारह सौ लोगो की उपस्थिति रही सेल्स मैनेजर संतोष बंजारे का कहना है कि हमने श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा में काम करके गर्वान्वित मसहूस करते है और जितने भी ग्राहक है उन्हें हम अपनी तरफ से संतुष्ट करने की पूरी कोसिस करते है ।

Comments

Popular posts from this blog

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत लैलूंगा क्षेत्र कि महिलाओं को मिल रही कौशल विकास प्रशिक्षण ।

ग्राम पंचायत रेगड़ी से सरपंच पद हेतु सुनिता सिदार ने कि नामांकन दाखिल...

पानी से भरे खदान मे कार गिरने से महिला सरपंच सहित एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत , पुलिस ने चार शव किये बरामद...!!