Posts

Showing posts from August, 2021

पुलिस और प्रेस एक दूसरे के पूरक - दीपक मिश्रा

Image
👉   धरमजयगढ़ एस डी ओ पी से पत्रकारों की सौजन्य भेंट वार्ता !   पंचायत टुडे - धरमजयगढ़ :-   श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीओपी दीपक मिश्रा से प्रतिष्ठित मीडिया समूहों के स्थानीय प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने एसडीओपी का पुष्पगुच्छ के साथ शॉल व श्रीफल से अभिनंदन करते हुए मवेशी तस्करों पर की गई बड़ी कार्रवाई को लेकर उनका आभार व्यक्त किया। सामान्य वार्ता के दौरान बस्तर क्षेत्र में अपनी सेवा दे चुके अनुशासन प्रिय,  कार्यकुशल, परिपक्व एवं मृदुभाषी दीपक मिश्रा के व्यक्तित्व से पत्रकार गण खासे प्रभावित हुए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपक मिश्रा ने कहा कि पुलिस और प्रेस एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होने धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पुलिस और मीडिया का आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करना नितांत आवश्यक है। उन्होने कहा कि आम नागरिकों में पुलिस और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी तरह के अप...

धरमजयगढ़ एस.डी.ओ.पी. दीपक मिश्रा के दिशानिर्देश पर हुई मवेशी तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही से तस्करों के हौसले हुए पस्त…

 पंचायत टुडे – धरमजयगढ़ :- छत्तीसगढ़ में नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी एवं गौधन न्याय योजना को लेकर एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ चला रही है, तो वहीं दूसरी ओर मवेशी तस्करों के द्वारा खुलेआम तस्करी के कारोबार की ख़बरें लगातार सुर्खियां बटोरती रही हैं। जिसके संबंध में धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीओपी दीपक मिश्रा को लगातार शिकायतें मिल रही थी। वहीं रविवार की देर रात विशेष सूत्रों के माध्यम से एसडीओपी तक सूचना पहुचीं कि एक ट्रक क्रमांक JH 01 BH 5545 से तस्करों द्वारा मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने की योजना बनाई गई है। जिसके बाद धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दीपक मिश्रा के दिशानिर्देश पर रैरूमा खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी दल बल सहित रात्रि गश्त पर निकले। इसी दौरान धरमजयगढ़ अंतर्गत पुलिस चौकी रैरूमा खुर्द के पास संदिग्ध अवस्था में तेज रफ्तार ट्रक को रोका गया। जिसके पश्चात एस डी ओ पी स्वयं मौके पर पहुंचे। जिसके पश्चात तस्दीक करने पर ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को तस्करी करते हुए झारखंड राज्य स्थित बूचड़खाना लेकर जाने कि पुष्टी होने पर तस्करों को हिरासत में लेकर ट्रक से बरामद करीब 39...

धरमजयगढ़ के चिकटवानी में हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ...

Image
पंचायत टुडे - धरमजयगढ़ :-   धरमजयगढ़ के वार्ड नं 15 चिकटवानी में सोमवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वार्डवासियों के आमंत्रण पर एल्डरमेन महेश जेठवानी एवं एल्डरमेन श्याम साहू काँग्रेस पदधिकाररियों व साथियों के साथ   प्रतियोगिता का आगाज करने पहुँचे। जहाँ वार्डवासियों द्वारा समस्त अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का श्रीगणेश करते हुए एल्डरमेन श्याम साहू ने कहा कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों में चहुमुंखी प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र के खिलाड़ी स्टेट व नेशनल लेवल में अपना जौहर दिखाएंगे। टूर्नामेंट का शुरुआती मैच लक्ष्मीपुर एवं चिकटवानी की टीम के बीच हुआ। जिसमें लक्ष्मीपुर की टीम ने जीत हासिल की। इस स्पर्द्धा के आयोजक सी वी फुटबॉल क्लब ने बताया कि लगभग 40 टीमों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर चिकटवानी के वार्ड पार्षद, वार्ड नम्बर 9 के पार्षद सुरेश केस्पोट्टा, संतोष प्रधान, रोहित तिर्की, राफ़ा...

ग्राम पंचायत विजयनगर के ग्राम कंड्रजा के ग्रामीण विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लगभग सप्ताह भर से रात के अंधेरे में रहने को मजबूर !

Image
  पंचायत टुडे - धरमजयगढ़ :-   रायगढ़ जिले के विकास खण्ड धरमजयगढ़ के अंतिम छोर रायगढ़ और सरगुजा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयनगर के आश्रित ग्राम कंड्रजा में लगभग पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। आपको बता दें कि पुरा इलाका हाथी प्रभावित क्षेत्र है जिसके कारण जान माल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने यह भी बतायाे कि गाँव का ट्रांसफार्मर पिछले दिनों की हुई भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से ब्लॉस्ट हो गया। जिसके बाद से पूरे गाँव की विद्युत लाइट नहीं जल रही है। इसके अलावा ग्रामीणों ने यह भी बताये कि बरसात का मौसम होने से गाँव में सांप, बिच्छू कि काटने का डर बना रहता है। ऐसे में किसी को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लंबे समय तक बिजली गुल होने के कारण ग्रामीण कभी भी इसके संपर्क में आ सकते हैं। जिसके कारण सर्पदंश और बिच्छू के काटने का खतरा बना रहता है। वहीं विधुत विभाग को इसकी जानकारी होने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रही है। अब यह देखना होगा की समाचार चलने के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से क्या कार्यवाही ...

ग्राम पंचायत तालगाँव के भेलवाँ टिकरा मुहल्ला के ग्रामीण इक्कीसवीं सदी में भी सड़क जैसे मूलभूत सुविधाओं से हो रहे वंचित...

Image
  पंचायत टुडे -  धरमजयगढ़ :-   रायगढ़ जिले के विकास खण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत तालगाँव भेलवाँ टिकरा मुहल्ले के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण  गुजर बसर करने को मजबूर, गाँव के मुख्य मार्ग से लेकर इस मुहल्ले को ग्रामीणों को आज सड़क उपलब्ध नही हो सका है। पुराने जमाने की कच्ची सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है। वहीं ग्राम पंचायत तालगाँव के सरपंच - सचिव से इस सबंध में कई बार ग्रामीणों ने आवेदन - निवेदन कर चुके हैं। किन्तु चुनाव जीतने के बाद ना तो सरपंच इस सड़क को लेकर कोई प्रयास करते हैं। और ना ही विभागीय अधिकारी, कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान दे रहे हैं। तालगाँव ग्राम पंचायत के इस मुहल्ले लोग सब गरीब व आदिवासी परिवार से हैं।  ग्रामीणों ने बताया कि उक्त कच्ची सड़क गाँव तथा शहर को जोड़ती है। परन्तु बरसात के दिनों में यहाँ के निवासियों को आवागमन करने में बहुत परेशानियों सामना करना पड़ता है। गाँव के ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए कई बार सांसद, विधायक से लेकर कई जन प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया है। लेकिन इस सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। हाला...

ग्राम पंचायत दर्रीहटडीह का पंचायत सचिव नंदलाल राठिया निलंबित !

Image
पंचायत टुडे - धरमजयगढ़ :- रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा बीते 11 अगस्त को ग्राम पंचायत दर्रीडीह आश्रित ग्राम खलबोरा भ्रमण के दौरान दर्रीडीह जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के पंचायत सचिव श्री नंदलाल राठिया के द्वारा हितग्राहियों को दिए जाने वाले पेंशन एवं राशन कार्ड से संबंधित जानकारी पूछे जाने पर किसी प्रकार जानकारी नहीं देने एवं अपने पदीय कर्तव्यों केलापरवाही बरतने के कारण जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया था। लेकिन पंचायत सचिव श्री नंदलाल राठिया द्वारा कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। जिसके फलस्वरूप सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने श्री नंदलाल राठिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।  *ग्राम पंचायत सचिव नंदलाल राठिया निलंबित*  

विकास के नाम पर ग्राम पंचायत बालकपोड़ी के ग्रामीणों के साथ सरपंच-सचिव ने की धोखा। ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर...

Image
धरमजयगढ़ :- रायगढ़ जिले के विकास खण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत बालकपोड़ी में स्वच्छ भारत मिशन योजन के तहत भारत सरकार ने ग्राम पंचायत को लाखों रूपये शौचालय बनाने के नाम पर दिया गया था। जहाँ शासन के द्वारा दिये गये राशियों को सरपंच-सचिव के द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। रजिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक में लगभग दर्जनों ग्राम पंचायत का यही हाल है। शौचालय के नाम पर ग्रामीणों को सिर्फ धोखा मिला है और सरपंच-सचिव मालामाल हो गये हैं। लाखों के घोटाले का किसी भी प्रकार का कोई जाँच पड़ताल नहीं हो रहा है नही शिकायत हो रही है। जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी जाँच के नाम पर अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं। यही कारण है कि ग्रामीणों को शौचालय के नाम पर भ्रष्टाचार का तीन दीवार ही नसीब हुआ है। सभी ग्राम पंचायतों को फर्जी तरीके से ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। इस फर्जी ओडीएफ का नतीजा है। कि लोग आज खुले में शौच जानै को मजबूर हैं। आज हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत बालकपोड़ी का इस पंचायत को भी लाखों रूपये शासन - प्रशासन के द्वारा दिया गया था। ताकि हर घर शौचालय निर्माण हो सके लेकिन शासन द्वारा दिये गये लाखों ...