धरमजयगढ़ के चिकटवानी में हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ...

पंचायत टुडे - धरमजयगढ़ :-  धरमजयगढ़ के वार्ड नं 15 चिकटवानी में सोमवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वार्डवासियों के आमंत्रण पर एल्डरमेन महेश जेठवानी एवं एल्डरमेन श्याम साहू काँग्रेस पदधिकाररियों व साथियों के साथ   प्रतियोगिता का आगाज करने पहुँचे। जहाँ वार्डवासियों द्वारा समस्त अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का श्रीगणेश करते हुए एल्डरमेन श्याम साहू ने कहा कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों में चहुमुंखी प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र के खिलाड़ी स्टेट व नेशनल लेवल में अपना जौहर दिखाएंगे। टूर्नामेंट का शुरुआती मैच लक्ष्मीपुर एवं चिकटवानी की टीम के बीच हुआ। जिसमें लक्ष्मीपुर की टीम ने जीत हासिल की। इस स्पर्द्धा के आयोजक सी वी फुटबॉल क्लब ने बताया कि लगभग 40 टीमों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर चिकटवानी के वार्ड पार्षद, वार्ड नम्बर 9 के पार्षद सुरेश केस्पोट्टा, संतोष प्रधान, रोहित तिर्की, राफ़ाएल टोप्पो, ऋषभ तिवारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह - वायुनन्दन पांडे

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत लैलूंगा क्षेत्र कि महिलाओं को मिल रही कौशल विकास प्रशिक्षण ।

लैलूंगा में आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली प्रशासन मौन ?