Posts

देश में शांति और खुशहाली यूँ ही नहीं आती है... इसके लिए कुछ देश भक्त जाँबाजों को अक्सर अपना बलिदान देना पड़ता है !!!

👉 जनपक्षीय पत्रकार नितिन सिन्हा की बेबाक कलम से... बीते कल कि यह घटना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है । एक तरफ केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में शांति बहाली और विकास का लगातार दावा और प्रयास कर रही है... तो दूसरी तरफ विघ्न सन्तोषी ताकतों ने भी इस तरह के हमलों का क्रम जारी रखा है । हालाकि पांच जवानों की असमय शहादत ने पूरे देश की आंखे तो नम कर दी हैं,,परंतु कुछ सुलगते सवाल भी पीछे छोड़े है... जिनमें सबसे पहला सवाल...? एंटलिजेंस फेलुवर का है ?? क्या खुफिया तंत्र को ज्यादातर बार की तरह इस बार भी उक्त सुनियोजित हमले की पूर्व सूचना नहीं मिल पाई थी ?? दूसरा सवाल गोदी मीडिया की भूमिका से है...जो आजकल पूरे दिन भारतीय सेना की आवश्यकताओं से ज्यादा उपलब्ध संसाधनों पर उल्टी सीधी और अप्रमाणित खबरे दिखाता रहता है,,जिसका ग्राउंड रिपोर्ट से दूर दूर तक कोई लेना देना नही होता है, गोदी मीडिया की मानें तो मोदी जी के प्रधान मंत्री बनने के बाद वर्ष 2015 से ही इतिहास में पहली बार जम्मू कश्मीर और लद्दाख रेंज में तैनात भारतीय सैनिकों और जवानों को फ्रांस और इजराइल सेना की तर्ज पर मध्यम बुलेट प्रूफ वाहन या मार्क्समैन ...

उराँव सामाज भवन के लिए लैलूंगा विधायक ने दी 10 लाख रूपये की सामाजिक भवन

Image
बड़े ही धूमधाम से किया गया भूमि पूजन कार्यक्रम ! लैलूंगा :- दिन सोमवार को ग्राम बिरसिंघा में उराँव समाज के सामाजिक भवन का भूमि पूजन मुख्य अतिथि माननीय चक्रधर सिंह सिदार विधायक लैलूंगा उपाध्यक्ष मुख्य मंत्री अधोसंरचना उन्नयन एवम विकास प्राधिकरण, विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण पैंकरा सरपंच बिरसिंघा श्रीमती बसन्ती भगत जी, उपसरपंच सुनील भगत समाज के क्षेत्रीय सरपंच दुखसिंह भगत समाज के अध्यक्ष रविभगत कार्यकारी अध्यक्ष, नोहर साय भगत एवं प्रबुद्धजन मंचसीन रहे । कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू हुआ,मुख्य अतिथि का स्वागत सत्कार कुड़ामाई एवं रामपुर से आए करमा पार्टी ने की । भूमि पूजन में गांँव के बैगा एवम विलोचन भगत के मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर सभी अतिथियों का तिलक लगाकर भवन भूमि के पूजन के लिए आग्रह की । मुख्य अतिथि ने भूमि पर पहली नींव के लिए गैंती चलाया गया । तत्पश्चात मंचस्थ स्वागत माल्यार्पण हुआ, इस कड़ी में समाज के सभी कर्मचारी भी मुख्य अतिथि के हाथों से गमछा से सम्मानित किए गए । स्वागत भाषण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री पी एस भगत जी ने बहुत ही मार्मिक और गंभीरत...

लैलूंगा में कांग्रेस के द्वारा जय भारत सत्याग्रह के तहत प्रेस काँन्फ्रेस संपन्न

Image
लैलूंगा :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार के निर्देशानुसार जय भारत सत्याग्रह के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा लैलूंगा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार के समक्ष धरमजयगढ़ से प्रेस वार्ता के लिए नियुक्त प्रभारी युसूफ छाया सहित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों की गरीमामयी उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय मंगलम भवन में किया गया था जो कि बहुत व्यवस्थित ढ़ग से संपन्न हुआ । उपरोक्त प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी युसूफ छाया ने बताया कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने आम जनता की आवाज को उठाने या भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर अलोकतांत्रिक तरीके से चार बार के सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है जो की निंदनीय है । साथ ही प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने पर घोर आपत्ति जताई है । इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठण्डा राम बेहरा, तमनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल, लैल...

दीपक सिदार बनाये गये जनजाति गौरव युवा समाज के रायगढ़ जिलाअध्यक्ष

Image
लैलूंंगा :- जनजाति गौरव युवा समाज की प्रदेश स्तरीय प्रणव भवन अम्बिकापुर में बैठक रखी गई जिसमें मंगल दास ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष जनजाति गौरव समाज छ. ग. बंशीधर उरांव प्रदेश उपाध्यक्ष जनजाति गौरव समाज छ. ग. राम लखन सिंह पैंकरा प्रदेश महासचिव जनजाति गौरव समाज छ. ग. इंदर भगत प्रदेश अध्यक्ष जनजाति गौरव युवा समाज छ. ग. हेमंत नाग विभाग प्रचारक सरगुजा की उपस्तिथि में जनजाति गौरव युवा समाज प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की गई साथ में जिला कार्यकरणी बलरामपुर, रायगढ़, सूरजपर, सरगुजा की भी घोषणा की गई । जो रायगढ़ जिला के ऊर्जावान लंबे समय से सामाजिक कार्य करने वाले गोंड समाज के युवा जिला अध्यक्ष दीपक सिदार जो को जनजाति गौरव युवा समाज की जिलाध्यक्ष बनाया गया जो लैलूंगा निवासरत है वहीं उपाध्याय अशोक राठिया, नरेश राठिया, राम लाल पैकरा सचिव हेमंत सिदार, सह सचिव लाल, बहादुर भगत, परीक्षित धनवार, तमनार निवासरत है कोषाध्यक्ष हेमसागर नाग, सहकोषाध्यक्ष मुकुंद सिदार, गिरजा शंकर सिदार, सोशल मीडिया प्रभारी नीलांबर राठिया सह सोशल मीडिया प्रभारी रक्षपाल सिदार प्रवक्ता सुंदरू सिदार, मेघनाथ सिदार इन सभी को ...

10 फरवरी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन

Image
राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंर्तगत IDA कृमिमुक्ति दिवस गतिविधि दिनाँक 10 से 16 फरवरी 2023 तक दवा सेवन एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (मितानीन, शिक्षकों) द्वारा डॉट्स पद्धति अनुसार सभी योग्य व्यक्तियों को फायलेरिया एवं कृमिमुक्ति की दवा खिलाई जावेगी। बीएमओ एसआर पैंकरा घरघोड़ा एवं NVBDCP प्रभारी द्वारा उक्त जानकारी दी गई उनके अनुसार निम्न उम्र वर्ग में दवाई सेवन किया जाना है जो निम्नानुसार है-: टेबलेट आइवरमेक्टिन 3 मिग्रा ऊंचाई अनुसार 90 से 119 सेमी - 1 गोली 120 से 140 सेमी - 2 गोली 141 से 158 सेमी - 3 गोली 159 सेमी से अधिक - 4 गोली (5 वर्ष से कम 90 सेमी से कम ऊंचाई वाले गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को नही दिया जाएगा । टेबलेट डी ई सी 100 मिग्रा 2 से 5 वर्ष - 1 गोली 6 से 14 वर्ष - 2 गोली 15 वर्ष से अधिक - 3 गोली 2 वर्ष से कम गर्भवती महिला गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को नही दिया जाएगा। टेबलेट एल्बेंडाजोल 400 मिग्रा 1 - 2 वर्ष - आधा गोली ( पिसकर) 2 वर्ष से अधिक 1 गोली ( चबाकर चूसकर) जिसके लिए सभी तरह की तैयारियां ,प्रचार प्रसार, दव...

गांधी की नैतिक आभा से डरने वाले लोग दुष्प्रचार का सहारा लेते हैं, लेकिन गांधी के विराट व्यक्तित्व के सामने कोई झूठ कभी नहीं टिक पायेगा- शैलेन्द्र कुमार

Image
  गोडसे के जीवन से गांधी की हत्या को निकाल दिया जाये तो गोडसे का कहीं नाम तक सुनने को नहीं मिलेगा- अशोक कुमार पांडेय  आज हत्यारों के पक्ष में गढ़ा जा रहा है तर्क- सुजाता चौधरी खचाखच भरे दीनदयाल सभागार में सैंकड़ों नागरिकों व युवाओं ने याद किया गांधी को गांधी की शहादत के 75 वें साल पर रायपुर में हुआ बड़ा आयोजन  कई गांधीवादियों व शहर के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया    प्रदर्शनी, भजन, वक्तव्य और संवाद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया नौजवानों ने  रायपुर(पंचायत टुडे):- नीचे से लेकर ऊपर की मंजिल तक खचाखच भरे रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आज सुबह नागरिकों व युवाओं ने गांधी के जीवन और विचारों पर आयोजित संवाद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, सन्मति और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के इस संयुक्त कार्यक्रम की शुरुआत हॉल के बाहर रखी गांधी की एक बड़ी तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद सभागार में 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के समूह ने गांधी के चार भजन प्रस्तुत किए। शुरुआत में गां...

ग्राम कोडासियां के लभनीपारा के मंच में गुंजा "राम" नाम

Image
भक्तिमय माहौल में 16 मानस मण्डली कर रही रामकथा का भव्य आयोजन  कोडासिंया:- 26 से 30 जनवरी तक आयोजित श्री रामचरित मानस गान सम्मेलन महायज्ञ में प्रतिदिन राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। वही संगीतमय रामकथा से चंहुओर वातावरण राममय नजर आ रहा है। ग्राम पंचायत कोडासियां के मोहल्ला लभनीपारा में 26 जनवरी से रामायण महोत्सव कार्यक्रम आयोजित है जिससे कोडासियां लभनी पारा में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। उक्त कार्यक्रम मे सुबह आरती तथा शाम को गायन वादन एवं कथा वाचन 16 मण्डलियों द्वारा किया जा रहा है जिसमें सभी भक्तगण भारी मात्रा में दर्शक देखने व सुनने उपस्थित होते हैं। मानस मंडलियों द्वारा गायन वादन कर लोगों के मन में भक्तिमय आस्था का संचार किया गया। विभिन्न क्षेत्रों के 16 मानस मण्डलियाँ में चुरामणि सिदार गाँव शरवानी,चंद्रमणि चौहान गाँव नवापारा,मकरध्वज चौहान गाँव छतासराई,प्रेमलाल चौहान गाँवअम्लीडीही गोकुल पटनायक गाँव लिब्रा, पंडरू चौहान गाँव लारा,बैरागी राठिया गाँव महलोई,हेमलाल चौहान गाँव सारसमार,ललित यादव गाँव सुटूपाली सहित अनेक मानस मण्डली अपनी अपनी प्रस्तुति दे कर क्षेत्र को राम नाम...