Breaking News

लैलूंगा में कांग्रेस के द्वारा जय भारत सत्याग्रह के तहत प्रेस काँन्फ्रेस संपन्न

लैलूंगा :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार के निर्देशानुसार जय भारत सत्याग्रह के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा लैलूंगा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार के समक्ष धरमजयगढ़ से प्रेस वार्ता के लिए नियुक्त प्रभारी युसूफ छाया सहित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों की गरीमामयी उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय मंगलम भवन में किया गया था जो कि बहुत व्यवस्थित ढ़ग से संपन्न हुआ । उपरोक्त प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी युसूफ छाया ने बताया कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने आम जनता की आवाज को उठाने या भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर अलोकतांत्रिक तरीके से चार बार के सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है जो की निंदनीय है । साथ ही प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने पर घोर आपत्ति जताई है । इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठण्डा राम बेहरा, तमनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल, लैलूंगा जनपद अध्यक्ष श्रीमति किरण पैकरा, जनपद उपाध्यक्ष लखन लाल सारथी, माणिक चन्द्र पटनायक, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सुरेश डगला, वीर सिंह राठिया, रामलाल पटेल, शौकी लाल प्रधान, पार्षद आदित्य बाजपाई, पार्षद कृष्णा जयसवाल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अंतोराम यादव, महामंत्री सतीश शुक्ला, महिला अध्यक्ष गीता पैकरा, ममता साहू, आईटी सेल अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद प्रधान, युवा अध्यक्ष आलोक गोयल, करुणा प्रधान, संपत गुप्ता, एनएसयूआई अध्यक्ष परमेश्वर बैरागी तेजस बंजारे, पांडव प्रधान, खगे प्रधान, विनय जयसवाल, नेतराम, आकृत सारथी, सतीश चौहान,रवि यादव, मनोज सुबरा, अप्रांश सिन्हा, शुभम गुप्ता, सानू खान, ऋषि नायक, आदि सहित आसपास के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments