Posts

Showing posts from October, 2023

लैलूंगा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं दबंग युवा पत्रकार अशोक भगत ने लिया नामांकन पत्र, राजनैतिक गलियारों में मची खलबली !

Image
लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चारों विधानसभा सीटों में आगामी सत्रह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या में लगातार इजाफ़ा होने लगी है । राजनैतिक पार्टियों के चयनित अभ्यर्थियों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है । मुख्यतः भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है, तो वहीं मतदाताओं में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है । ऐसे में कई कई नेता बगावत पर उतर आये हैं, और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं । वहीं लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के रहने वाले तेज तर्रार और दबंग युवा पत्रकार अशोक भगत ने नामांकन पत्र लेकर लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है । जहाँ भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी सकते में आ गयी है, तो वहीं नाराज कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं के मन में चल रहे तीसरे विकल्प की तलाश को बल मिल गया है । रायगढ़ जिले का सबसे पिछड़ा हुआ विधान सभा माने जाना वाला लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के जनसमस्याओं को अख़बारों तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशि...

लैलूंगा कि कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति विद्यावती ने पूर्व विधायक हृदय राम राठिया से चरण स्पर्श कर मांगी आशिर्वाद !

Image
👉 पंचायत टुडे न्यूज़ के लिए अशोक दास महंत की रिपोर्ट ! लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विधान सभा लैलूंगा कि कांग्रेस प्रत्यासी श्रीमति विद्यावती सिदार ने जिले के कद्दावर आदिवासी जननेता एवं वक्ता पूर्व विधायक हृदय राम राठिया के गृह ग्राम कुर्रा पहुंच कर चरण स्पर्श करके आशिर्वाद प्राप्त की । कांग्रेस प्रत्यासी विद्यावती सिदार ने आगामी वि.स. चुनाव में विशेष सहयोग करने को कहने पर, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने हर संभव प्रयास करने की बाह कही । साथ ही क्षेत्र के लोगों से सतत जन संपर्क करने को लेकर तेजी कहा तथा सभी कार्यकर्ताओं के घर - घर जाकर कार्यकर्ताओं को खुलकर चुनाव प्रचार में सहयोग देने के लिए कहा है । ऐसे में हृदय राम राठिया के बाद वर्तमान विधायक चक्रधर सिंह सिदार को अभी तक आपके द्वारा दूरभाष से एक बार भी संपर्क नहीं किया गया है । जिसे लेकर हृदय राम राठिया ने बार - बार विधायक श्री सिंह से संपर्क करने को बोला गया । वहीं नवरात्री के अंतर्गत क्षेत्र के लैलूंगा, राजपुर, कुर्रा, तथा माँ बंजारी मंदिर कोड़ासियाँ , सति मंदिर गहनाझरिया-बरखोरिया सहित गाँव - गाँव में विराजी जगत जननी माँ...

लैलूंगा के तीनों कद्दावर आदिवासी नेताओं ने मिलकर मुख्यमंत्री निवास भ्रमण कर आये सफलता हाथ नहीं लगने पर हुए हताश और निराश !

Image
लैलूंगा/रायगढ़ :- प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग विधानसभाओं में नेताओं द्वारा किए जाने वाले विरोध के कारण अलग-अलग प्रकार के समीकरण देखने को मिल रहा है । एक सूचना के अनुसार 21 अक्टूबर को लैलूंगा विधानसभा के कांग्रेस के तीन कद्दावर आदिवासी नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है । इस मुलाकात को लेकर खबर आ रही है कि विधानसभा लैलूंगा में कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद बगावत के सुर देखने को मिल रहे थे ।  जिसे शांत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के बुलावे पर वहां के तीनों आदिवासी नेता वर्तमान विधायक चक्रधर सिंह सिदार, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया और कांग्रेस के कद्दावर आदिवासी नेता सुरेन्द्र सिंह सिदार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की । उक्त तीनों कद्दावर आदिवासी नेताओं ने मुलाकात के दौरान अपनी बातें रखीं । इसके विषय में सूत्र बताते हैं कि इन कद्दावरों ने अपने प्रस्ताव को मुख्यमंत्री से खुलकर रखते हुए कहा कि टिकट का बंटवारा ठीक से नहीं हुआ है । वस्तुतः संगठन के लोगों द्वारा भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया गया है, जो कि चुनाव जीत ही...

लैलूंगा से कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार ने कि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से सौजन्य मुलाकात कर ली आशिर्वाद !

Image
👉 लैलूंगा से पत्रकार अशोक भगत की कलम से !  लैलूंगा / तमनार :- रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र कि कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति विद्यावती सिदार ने पूरे दल बल के साथ टिकिट प्राप्ती के बाद सर्व प्रथम रायगढ़ जिले के लाडले व इकलौते मंत्री उमेश पटेल से कि सौजन्य मुलाकात और दी बधाई एवं शुभकामनाएँ ! आगामी विधान सभा में उन्होंने विशेष आशिर्वाद बनाये रखने कि अपील कि है । जहाँ उच्च शिक्षा मंत्री ने हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया है । अब यह देखना होगा कि वि. स. चुनाव को लेकर प्रचार - प्रसार करने का अब बहुत कम समय रह गया है । जिसे देखते हुए सभी प्रत्याशी मतदाताओं के बीच जा जाकर जन समर्थन के लिए युद्ध गति से कार्य करते देखे जा रहे हैं । तो वैसे भी कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट करने कि नितांत आवश्यकता है । है सभी को मनाना बुझाना और पार्टी की मजबूती के साथ चुनाव लड़ना होगा । तब कहीं सफलता हाथ लग सकती है, और यदि मेहनत में कहीं कोताही कि जाति है तो पार्टी को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है । इसलिए समय का जितना ज्यादा सदउपयोग किया जाना ही बुद्धीमानी ...

लैलूंगा में कांग्रेस का कौन होगा प्रत्यासी... कौन मार सकता है बाजी...?

Image
लैलूंगा :- विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 90 विधान सभा में से 85 सीटों पर अपने प्रत्यासियों को चुनाव मैदान में उतारा है । वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी 30 सीटों पर टिकिट कि घोषणा कर दी है । और बाकी के 60 सीटों के लिए पार्टी आला कमान ने किसे कहां से टिकिट देना है इसे लेकर पार्टी ने सभी औपचरिताएँ पूरी कर ली है । यह एक या दो दिनों के अंदर घोषणा होने की पूरी संभावना है । वहीं छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधान सभा कि हम बात करें तो भाजपा ने पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमति सुनीति राठिया को टिकिट देकर चुनाव मैदान में उतारा है । जहाँ वे जनता के बीच जाकर चुनाव प्रचार करना प्रारम्भ कर दी हैं, तो वहीं अभी तक कांग्रेस पार्टी के ससक्त दावेदारों में से वर्तमान विधायक चक्रधर सिंह सिदार, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, जिला महिला कांग्रेस कि अध्यक्ष श्रीमति विद्यावती सिदार, लघु वनोपज संघ रायगढ़ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिदार तथा वर्तमान विधायक कि बहू यशोमति सिदार आदि के नामों कि चर्चा जोरों पर है । तो देखना होगा कि इनमें से पार्टी आला कमान किसे विश्वास कर टिकिट देकर चुनाव मैदान में उ...

लैलूंगा TSS के निलंबित सहायक समिति प्रबंधक विजय कुमार बेहरा को रिकवरी की राशि जमा किए बिना डी. आर. ऑफिस से बहाली के लिए बनाया जा रहा दबाव...

Image
लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा अन्तर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लैलूंगा और राजपुर हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहना मानों इनके फितरत में सुमार है। धान खरीदी में भ्रष्टाचार तो किसानों के ऋण को लेकर घोटाला करना, पिछले धान खरीद सीजन सत्र 2022-23 में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लैलूंगा पंजीयन क्रमांक 160 में पदस्थ सहायक समिति प्रबंधक बिजय बेहरा के ऊपर 17 लाख 25 हजार 525 रूपये की राशि का समिति के सक्षम अधिकारी के पूर्व अनुमति के बगैर आहरण कर गबन किया गया है । जिसके संबंध में लगातार समाचार पत्रों के माध्यम से खबरें प्रकाशित हुई। जिस पर रायगढ़ जिला कार्यालय से संयुक्त जांच टीम बनाई गई। जांच टीम द्वारा पाया गया कि 11 नवंबर 2022 से 14 फरवरी 2023 तक सहायक समिति प्रबंधक के रूप में पदस्थ विजय बेहरा ने  समिति के खाते से  बिना सक्षम आधिकारी के अनुमति बगैर आहरण कर गबन कर लिया है और जिसके संबन्ध में जांच में आरोप सिद्ध होने पर 22 अगस्त  2023 को उप पंजीयक कार्यालय से जारी पत्र क्रमांक/उपरा/शाखा/2023 /1166 में सहायक समिति प्रबंधक विजय कुमार ...

लैलूंगा विधान सभा से कांग्रेस विधायक चक्रधर सिंह सिदार के आलावा किसी अन्य को टिकिट दिया जावे - ईसाई आदिवासी महासभा...

Image
👉 ईसाई आदिवासी महासभा के द्वारा प्रेषित पत्र ! लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव वर्ष 2023 विधान सभा क्षेत्र क्र. 15 जिला रायगढ़ ( छ.ग.) में निवासरत सभी मसीह समाज चर्च के समस्त ईसाई मिशनरिज रोमन काथलिक तथा जी. ई. एल. चर्च के द्वारा संचालित ईसाई आदिवासी महासभा के द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है । जहाँ ईसाई आदिवासी महासभा के फादर्स, सिस्टर्स, पास्टर्स, प्रचारक एवं ईसाई धर्मप्रेमी तथा ईसाई धर्म अनुयायियों ने लैलूंगा विधान सभा के वर्तमान विधायक चक्रधर सिंह सिदार से बहुत ज्यादा नाराज हैं । नाराजगी का मुख्य कारण यह है कि विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने पूरे पाँच साल के कार्यकाल में ईसाई धर्मावलम्बियों के साथ पिछले विधान सभा चुनाव में किए गये समस्त वादों को पूरा नही कर पाये । वर्तमान विधायक चक्रधर सिंह सिदार को निष्क्रिय बताया गया है, वे कभी भी जनसंपर्क नही करते हैं । ईसाई आदिवासी समाज के हितैषी नही हैं, विगत पांच सालों में समीह समाज बाहुल्य क्षेत्र में जनसंपर्क ही नही किया गया । ईसाई समाज के कई  सरपंच - सचिव तथा जन प्रतिनिधियों से संपर्क नही करते हैं, और...

रायगढ़ जिला प्रभारी रजनीश तिवारी के नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ लैलूंगा में विधान सभा स्तरीय भरोसा यात्रा...

Image
👉 विधायक चक्रधर सिंह सिदार एवं पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित !  👉 रायगढ़ लोक सभा प्रभारी रजनीश तिवारी, लैलूंगा विधान सभा प्रभारी विभाष सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सिदार, विद्यावती सिदार, गुलापी सिदार आदि  हुए शामिल !  लैलूंगा :- सर्व प्रथम लैलूंगा के जनपद पंचायत प्रांगण से सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का स्थापना कर अनावरण किया गया । जिसमें कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं की शत प्रतिशत उपस्थिती रही । वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लैलूंगा में विधान सभा स्तरीय भरोसा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा । कार्यक्रम की शुरुआत विधायक निधि से निर्मित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को स्थापना कर अनावरण  किया गया । आपको बता दें की विधायक निधी से लगभग 5 लाख रूपये की लागत से उपरोक्त प्रतिमा को लगाने में विधायक निधी से व्यय किया गया है । विधा...

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को उत्कल ब्राह्मण समाज ने स्मृति चिन्ह के साथ किया सम्मानित

Image
आपको और पूरे पुलिस डिपार्टमेंट को उत्कल ब्राह्मण समाज सेल्यूट करता है-अरुण पंडा रायगढ़ जिला उत्कल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री अरुण पंडा के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार को सफल संचालन करते हुए बैंक डकैती के आरोपियों को पकड़ने में जो कामयाबी हासिल की बधाई देते हुए शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। विगत दिनों एक्सिस बैंक में डकैतों के द्वारा दिनदहाड़े बैंक से करोड़ो रूपये एवं जेवरात की डकैती की गई थी जिससे पूरा अंचल दहशत के साये में रहा,वही रायगढ़ एस पी श्री सदानंद कुमार के सफल नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से डकैतों को 1 दिन मे पूरे रकम के साथ धर दबोचा लिया गया ,पूरे रायगढ़ सहित राज्य में रायगढ़ एस पी और पोलिस विभाग को वाहवाही मिली और बधाइयों का तांता लग गया उसी तारतम्य में जिला उत्कल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री अरुण पंडा के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी एवं विप्र बन्धु सत्यदेव शर्मा,चित्रसेन शर्मा,युगल किशोर पंडा,बसंत पंडा,अशोक पंडा,जितेंद्र पंडा,ब्रजकिशोर शर्मा,भूपेश पंडा,रोशन पंडा एवं सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक श्री सदानन्द ...

लैलूंगा विधान सभा में हृदय राम राठिया को विधायक के रूप में देखना चाहती है क्षेत्र की जनता !

Image
लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की जातिगत समीकरण को लेकर एक नजर... लैलूंगा : लैलूंगा विधान सभा के पूर्व विधायक हृदय राम राठिया को यदि कांग्रेस पार्टी टिकिट देती है तो वे बहुत आसानी से विधान सभा चुनाव जीत सकते हैं । क्योंकि क्षेत्र में उनकी पकड़ बहुत अच्छी है । वे जिस राठिया कंवर जनजाति समाज से तालुक रखते हैं । उनकी जन संख्या लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र में लगभग एक लाख से भी अधिक मात्रा में निवास करते हैं । जो कि राठिया कंवर समाज के मतदाताओं कि संख्या नव मतदाताओं को मिलाकर लगभग 70 से 75 मतदाता हैं । वहीं यदि बात कि जाये क्रिश्चियन उराँव आदिवासी समाज से यानी ईसाई सामुदाय के लोगों की जनसंख्या भी लगभग 40 से 45 हजार हैं । जहाँ क्रिश्चियन व्होटरों की यानी ईसाई महासभा के मतदाताओं संख्या लगभग 25 से 30 हजार है । जो कि कांग्रेस पार्टी के पारंपरिक मतदाता कहलाते हैं । और यदि बात कि जाये हिन्दू उराँव आदिवासियों कि तो हिन्दू उराँव दो भागों में बंटे हुए हैं । जैसे कि कुछ हिन्दू उराँव भारतीय जनता पार्टी के कट्टर समर्थक हैं तो कुछ हिन्दू उराँव कट्टर कांग्रेसी हैं, जिन्हें स्पष्ट रूप से ...