लैलूंगा से कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार ने कि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से सौजन्य मुलाकात कर ली आशिर्वाद !


👉 लैलूंगा से पत्रकार अशोक भगत की कलम से ! 

लैलूंगा / तमनार :- रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र कि कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति विद्यावती सिदार ने पूरे दल बल के साथ टिकिट प्राप्ती के बाद सर्व प्रथम रायगढ़ जिले के लाडले व इकलौते मंत्री उमेश पटेल से कि सौजन्य मुलाकात और दी बधाई एवं शुभकामनाएँ ! आगामी विधान सभा में उन्होंने विशेष आशिर्वाद बनाये रखने कि अपील कि है । जहाँ उच्च शिक्षा मंत्री ने हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया है । अब यह देखना होगा कि वि. स. चुनाव को लेकर प्रचार - प्रसार करने का अब बहुत कम समय रह गया है । जिसे देखते हुए सभी प्रत्याशी मतदाताओं के बीच जा जाकर जन समर्थन के लिए युद्ध गति से कार्य करते देखे जा रहे हैं । तो वैसे भी कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट करने कि नितांत आवश्यकता है । है सभी को मनाना बुझाना और पार्टी की मजबूती के साथ चुनाव लड़ना होगा । तब कहीं सफलता हाथ लग सकती है, और यदि मेहनत में कहीं कोताही कि जाति है तो पार्टी को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है । इसलिए समय का जितना ज्यादा सदउपयोग किया जाना ही बुद्धीमानी होगा । क्योंकि प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा कि प्रत्याशी श्रीमति सुनीति सत्यानंद राठिया के साथ आमने - सामने चुनाव मैदान में हैं । वे पिछले दफे हुए विधान चुनाव में उनके पतिदेव सत्यानंद राठिया को बुरी तरह हार का समाना करना पड़ा था । इस कारण वे अभी कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाले हैं, जिसे देखते हुए बहुत अधिक मेहनत करने कि जरूरत है । क्योंकि एक तरफ रूठों को मनाना तो वही दूसरे तरफ जनता का जन आशिर्वाद लेना सभी को बारिकी से ध्यान देकर चुनाव लड़ने कि आवश्यकता है । अब देखना होगा कि कौन कितना मेहनत करते हैं, इसे तो आने वाले विधान सभा में चुनाव के परिणाम आने पर ही पता चल सकेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत लैलूंगा क्षेत्र कि महिलाओं को मिल रही कौशल विकास प्रशिक्षण ।

ग्राम पंचायत रेगड़ी से सरपंच पद हेतु सुनिता सिदार ने कि नामांकन दाखिल...

पानी से भरे खदान मे कार गिरने से महिला सरपंच सहित एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत , पुलिस ने चार शव किये बरामद...!!