Posts

Showing posts from September, 2022

सरकारी जमीनों का बंदरबाट में एक और भोदुदास नवल शर्मा शामिल.... मामला हुआ उजागर...

Image
👉 रसूख के आगे बिलासपुर पुलिस भी लाचार... कार्यवाही करने के नाम पर राजस्व विभाग के फूलने लगे हाथ पाँव...? ➡ वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह परिहार की रिपोर्ट ! पंचायत टुडे - बिलासपुर :-   भोदुदास, नटवरलाल और अब रसूखदार भूमाफिया नवल शर्मा चाहे जितने नाम से नवाज़ ले मोपका चिल्हाटी की तरह लिंगियाडीह में भी सरकारी जमीन बेचने का जिन्न बोतल से बाहर आगया है और इस बार जिन्न नवल शर्मा के रूप में बाहर आया है।  जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जमीन माफिया के खिलाफ अपराध तो दर्ज किया। लेकिन आज तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है और न ही उसे गिरफ्तार कर पाई।   मामला 2016 का जाने है क्या :-  मामला बिलासपुर के लिंगियाडीह का है जहां सरकारी जमीनों के बंदरबाट का मामला सामने आया है रसूखदार भूमाफिया नवल शर्मा द्वारा रकबे से ज्यादा  जमीन को बेचने का मामला सामने आया है...। मामला लिंगियाडीह के खसरा नम्बर 18/63 मूल रकबा 1.90 एकड़ से 0.71 एकड़ ज्यादा भूमि बेच दिया जिसे लेकर प्रार्थी राजेश माखीजा ने कलेक्टर से लेकर तहसीलदार तक शिकायत की पर कोई कार्यवाही नही हुई?...

ई-श्रम कार्ड बनवाने ग्रामीणों का बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट लेकर धोखाधड़ी....

Image
11 ग्रामीणों के बैंक खातों से अपने खाते में किया 37,921/- रूपये ट्रांसफर .... शिकायत के तत्काल बाद लैलूंगा पुलिस आरोपी को ली ‍हिरासत में.... आरोपी से मोटर सायकल, लैपटाप, प्रिंटर, चार्जर, लेमीनेशन मशीन, बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट जप्त.... आरोपी का बैंक खाता सीज, धोखाधड़ी के अपराध में भेजा गया रिमांड पर....  लैलूंगा :- लैलूंगा थानाक्षेत्र के ग्राम फटहामुड़ा के ग्रामीणों को ई-श्रम कार्ड और नया बैंक पास बुक बनवाने के नाम पर 750-750 रूपये लेने और उनके खातों से धोखाधड़ी कर रूपये अपने खाते में ट्रांसफर करने वाले शातिर आरोपी श्रवण महंत (34 साल) निवासी ग्राम जूनाडीह लैलूंगा को ग्रामीणों के लिखित शिकायत के बाद प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ उईके के नेतृत्व में लैलूंगा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।                जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 19.09.2022 को ग्राम फुटहामुड़ा में रहने वाला हेमलाल राठिया पिता हृदय राम राठिया उम्र 45 वर्ष थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11/09/2022 को जूनाडीह लैलूंगा का श्रवण महंत...

राजपुर में मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुची रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू

Image
लैलूंगा - इन दिनों पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भ्रमण के दौरान आमजनों से भेंट मुलाकात करने सिलसिला चल रहा है । जिसके मद्देनजर रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के सुदूर आदवासी अंचल के ग्राम राजपुर में दिनांक 12 सितम्बर 2022 दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल   लैलूंगा के ग्राम राजपुर के हाई स्कूल प्रांगण में हैलीकाप्टर से उरतरेंगे । जिसके पश्चात वे राजपुर के बीच बस्ती में स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा पाठ तथा दर्शन करने के बाद पुन : हाई स्कूल आकर आमजनता से भेंट मुलाकात करेंगे ।  जिसके पश्चात वे लैलूंगा पहुंचकर लैलूगा नगर में रोड़ शो करेंगे तथा स्थानीय विश्राम गृह लैलूंगा में रात्री विश्राम करेंगे वहीं मुख्यमंत्री के लैलूंगा प्रवास को लेकर रायगढ़ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू तैयारियों का जायजा लेने लैलूंगा के ग्राम राजपुर पहुची हुई थीं । जहाँ  कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया, सभी अधिकारियों को  विभिन्न आदेश तथा  निर्देश दिए गये । जिसके बाद कलेक्टर रानू साहू ने  राजपुर के मुख...

नीट परीक्षा में घरघोड़ा के भालूमार की शिवानी पटेल ने 99.73% अंक अर्जित कर टॉप टेन में बनाया स्थान

Image
घरघोड़ा- शिवानी ने बढ़ाया रायगढ़ एवं अघरिया समाज का गौरव रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखण्ड के अन्तर्गत ग्राम भालुमार निवासी एवं रायगढ़ विकासखण्ड शास. प्राथ. शाला गेरवानी में पदस्थ शिक्षक देवलाल पटेल की सुपुत्री शिवानी पटेल ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा में 99.73 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शिवानी अपने मेडिकल पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात यूपीएससी द्वारा आयोजित किए जाने वाली सीएमएस एग्जाम के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर बनना चाहती है एवं चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार करने की भावना रखती है जिससे कि आम आदमी तक चिकित्सा आसानी से पहुंच सके। देवलाल पटेल की दो पुत्रियों में कुमारी शिवानी पटेल बड़ी और कुमारी अंजली पटेल छोटी बेटी हैं । शिवानी पटेल पूर्व से ही मेधावी छात्रा रही है। प्राथमिक विद्यालय स्तर पर एवं हाई हायर सेकेंडरी की परीक्षा में सदैव 95 फीसदी से ज्यादा अंक अर्जित करती रही है । शिवानी प्राथमिक स्तर पर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में भी जिले में प्रथम स्थान अर्जित की थी। शिवानी पटेल की माता श्रीमती मीना पटेल गृहणी हैं एवं पिता श्री...

बिलासपुर एसपी पारुल माथुर ने लिया एक्शन भूगोल बार का संचालक अंकित अग्रवाल को किया गिरफ्तार !

Image
बिलासपुर एसपी पारुल माथुर ने लिया एक्शन भूगोल बार का संचालक अंकित अग्रवाल को किया गिरफ्तार विगत दिनों ड्रग्स मामले में भूगोल बार का मैनेजर हुआ था गिरफ्तार... मैनेजर ने संचालक अंकित अग्रवाल पर लगाया था आरोप उन्ही की शह में ड्रग्स का कर रहा था व्यापार.. . पुलिस अधीक्षक आई एक्शन के मूड में अपराधियों के हौसले हुए पस्त,धड़ाधड़ गिरफ्तारीया शुरू... बिलापुर से पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर ! पंचायत टुडे - बिलासपुर :-  पुलिस जब एक्शन में आती है तो कोई भी अपराधी बच नही सकता है अभी कुछ ही घण्टे हुए है पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को एक्शन में आते हुए अपराधियों की धरपकड़ शुरू हो गई । शहर में भूगोल बार हमेशा में विवाद में रहा है जहाँ आएदिन संचालक के शह पर गुर्गों द्वारा मारपीट कर जबरदस्ती वसूली की जा रही थी जिसकी शिकायत पुलिस के पास थी वही विगत दिनों इसी भूगोल बार का मैनेजर भी ड्रग्स के साथ पकड़ाया था उसने संचालक अंकित अग्रवाल के कहने में पर ड्रग्स बेचने की बात कही थी पुलिस ने इन सब को जांच में ले लिया था और जांच को आगे बढ़ते हुए आज आखिर अंकित अग्रवाल को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर ही लिय...

प्राथमिक शाला नवा मुंडा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन...

Image
लैलूंगा:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे प्राथमिक शाला नवामुड़ा संकुल केंद्र लमडान विकासखंड लैलूंगा जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा पालक द्वारा शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर महिला समूह के द्वारा शिक्षक श्री नंदकिशोर सतपथी जी का चरण प्रक्षालन कर तिलक चंदन लगाकर पुष्पाहार से स्वागत किया गया उसके पश्चात विधिवत रूप से डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का शिक्षक श्री सतपथी सर जी एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष माननीय जोसेफ बड़ा जी एवं शिक्षाविद श्रीमान सेम खलखो जी के द्वारा पूजन अर्चन के पश्चात समिति के सभी सदस्यों पालको एवं छात्रों द्वारा डॉ राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तिलक चंदन लगाया गया तत्पश्चात बच्चों एवं महिला समूह के द्वारा स्वागत गीत के साथ-साथ शिक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया तथा शिक्षाविद  द्वारा माल्यार्पण कर अध्यक्ष महोदय के द्वारा उपहार भेंट किया गया इस शिक्षक दिवस समारोह का मंच संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जसीनता किंडो व पालक श्रीमती कमला एकता द्वारा किया गया सर्वप्रथम उद्बोधन समिति ...

विधायक चक्रधर सिंह सिदार के नेतृत्व में उत्कल ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट...

Image
देखिए लैलूंगा में क्वार्ट्ज पत्थरों की अवैध उत्खनन पर राजनेताओं का खुला संरक्षण   पंचायत टुडे - रायगढ़ :- भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विधायक चक्रधर सिंह के नेतृत्व में उत्कल ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष अरुण पण्डा सहित समाज के शिव सतपथी, किरण पण्डा,  रोशन पण्डा, चित्रसेन शर्मा, टिकेश्वर मिश्रा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिले में बन रहे समाज के भवन में सहयोग हेतु आग्रह किया गया है । जिसमें मुख्यमंत्री ने तत्काल 20 लाख  रूपये की घोषणा कर दी । उत्कल ब्राह्मण समाज ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल एवं उनके सहयोगी और करीबी विधायक चक्रधर सिंह सिदार को साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया । वहीं उत्कल ब्राम्हण  कामना है । समाज के अध्यक्ष अरुण पंडा ने कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने हमारे लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह के माध्यम से जो मांग हमने की उसे सहर्ष स्वीकार किया जिससे हमारे समाज में खुशी और हर्ष व्याप्त है । और मैं हमारे मुखिया भूपेश बघेल और हमारे लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार से अन्य समाज के लिए भी ऐसी ही सेवा भावना की अपेक्...

लैलूंगा चौहान समाज विकास समिति का भव्य रुप से सपथ ग्रहण  समारोह हुआ सम्पन्न

Image
लैलूंगा  - सर्वप्रथम इष्ट देव दुल्हा देव की पूजा अर्चना कर समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान आशीर्वाद लेते हुए इष्ट देव की जयकारों साथ सामाजिक गतिविधि शुरु की गई चौहान समाज विकास समिति इन दिनों शिक्षा और बेरोजगारी लेकर समाज कमर कसी हुई है जो कही ना कही सफलता की और अग्रसर होते हुए दिख रही है एकता का परिचय देने विकासखंड के आखरी छोर से आकर एकता का परिचय दिये आपको बता दे की लैलूंगा चौहान समाज विकास समिति इन दिनों विकासखंड को सात सेक्टरों में विभाजित किया गया ताकि समाज से जुड़े सभी समस्या सेक्टर में समाधान हो और विकास की प्राप्ति हो सातों सेक्टरों में अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया है जो सारा श्रेय परम रामेश्वर चौहान को जाता है शपथ ग्रहण के दौरान विकासखंड के समस्त पदाधिकारी गण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे मातृत्व शक्ति भी उपस्थित रहे जिले की संगठन भी जल्द होगा विकासखंड अध्यक्ष रामेश्वर चौहान ने एकता का परिचय देते हुए कहे हमारे समाज का शपथग्रहण समारोह यकीनन ऐतिहासिक रहा आज जो हुआ जैसा हुआ उसे एक परम्परा के रूप मे बनाये रखें इसमें कुछ और बेहतर हो तो जो...

हड़ताल के नाम पर सरपंच - सचिव का दोहरा चरित्र हुआ उजागर... सरपंच - सचिव हड़ताल के नाम पर आम जनता को दे रहे हैं धोखा... हड़ताल के दौरान हितबद्ध लोगों को लाखों रुपये का भुगतान...?

Image
इसे भी देखिए पंचायत टुडे - घरघोड़ा  :- 25 अगस्त से सभी विभागों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है जिसके कारण आम जन मानस का काम नही हो रहा है लोगो को अनेकों समस्याओं का।सामना करना पड़ रहा है । अनिश्चित कालीन हड़ताल में पंचायत के सचिव भी शामिल है दूरी तरफ पंचायत के सरपंच भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है । ऐसे में ग्राम पंचायत के लोगो को राशन , वृद्धा पेंशन जैसे जनहितैषी योजनाओ का लाभ नही मिल रहा है पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है । वही घरघोड़ा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भेंगारी के सरपंच सचिव के द्वारा जनता हित छोड़कर निजी हित साधने में लगे हुए है । जो अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए हड़ताल के बाउजूद 29 अगस्त को 1लाख 39 हजार रूपये नरेश पटेल व 30 अगस्त को 2 लाख रुपये गणेशी बाई को भुगतना किया गया है । यहाँ यह सवाल उठना लाजिमी है कि हड़ताल की अवधि में भुगतान कैसे हुआ ? अगर सरपंच सचिव के द्वारा इतनी ईमानदारी से अपने पंचायत के लोगों की समस्याओं के निराकरण करने में दिलचस्पी दिखाया होता तो ग्राम पंचायत के विकास का मॉडल प्रदेश के नक्शे पर अवश्य अंकित होता । अ...