Posts

10 फरवरी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन

Image
राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंर्तगत IDA कृमिमुक्ति दिवस गतिविधि दिनाँक 10 से 16 फरवरी 2023 तक दवा सेवन एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (मितानीन, शिक्षकों) द्वारा डॉट्स पद्धति अनुसार सभी योग्य व्यक्तियों को फायलेरिया एवं कृमिमुक्ति की दवा खिलाई जावेगी। बीएमओ एसआर पैंकरा घरघोड़ा एवं NVBDCP प्रभारी द्वारा उक्त जानकारी दी गई उनके अनुसार निम्न उम्र वर्ग में दवाई सेवन किया जाना है जो निम्नानुसार है-: टेबलेट आइवरमेक्टिन 3 मिग्रा ऊंचाई अनुसार 90 से 119 सेमी - 1 गोली 120 से 140 सेमी - 2 गोली 141 से 158 सेमी - 3 गोली 159 सेमी से अधिक - 4 गोली (5 वर्ष से कम 90 सेमी से कम ऊंचाई वाले गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को नही दिया जाएगा । टेबलेट डी ई सी 100 मिग्रा 2 से 5 वर्ष - 1 गोली 6 से 14 वर्ष - 2 गोली 15 वर्ष से अधिक - 3 गोली 2 वर्ष से कम गर्भवती महिला गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को नही दिया जाएगा। टेबलेट एल्बेंडाजोल 400 मिग्रा 1 - 2 वर्ष - आधा गोली ( पिसकर) 2 वर्ष से अधिक 1 गोली ( चबाकर चूसकर) जिसके लिए सभी तरह की तैयारियां ,प्रचार प्रसार, दव...

गांधी की नैतिक आभा से डरने वाले लोग दुष्प्रचार का सहारा लेते हैं, लेकिन गांधी के विराट व्यक्तित्व के सामने कोई झूठ कभी नहीं टिक पायेगा- शैलेन्द्र कुमार

Image
  गोडसे के जीवन से गांधी की हत्या को निकाल दिया जाये तो गोडसे का कहीं नाम तक सुनने को नहीं मिलेगा- अशोक कुमार पांडेय  आज हत्यारों के पक्ष में गढ़ा जा रहा है तर्क- सुजाता चौधरी खचाखच भरे दीनदयाल सभागार में सैंकड़ों नागरिकों व युवाओं ने याद किया गांधी को गांधी की शहादत के 75 वें साल पर रायपुर में हुआ बड़ा आयोजन  कई गांधीवादियों व शहर के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया    प्रदर्शनी, भजन, वक्तव्य और संवाद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया नौजवानों ने  रायपुर(पंचायत टुडे):- नीचे से लेकर ऊपर की मंजिल तक खचाखच भरे रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आज सुबह नागरिकों व युवाओं ने गांधी के जीवन और विचारों पर आयोजित संवाद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, सन्मति और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के इस संयुक्त कार्यक्रम की शुरुआत हॉल के बाहर रखी गांधी की एक बड़ी तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद सभागार में 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के समूह ने गांधी के चार भजन प्रस्तुत किए। शुरुआत में गां...

ग्राम कोडासियां के लभनीपारा के मंच में गुंजा "राम" नाम

Image
भक्तिमय माहौल में 16 मानस मण्डली कर रही रामकथा का भव्य आयोजन  कोडासिंया:- 26 से 30 जनवरी तक आयोजित श्री रामचरित मानस गान सम्मेलन महायज्ञ में प्रतिदिन राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। वही संगीतमय रामकथा से चंहुओर वातावरण राममय नजर आ रहा है। ग्राम पंचायत कोडासियां के मोहल्ला लभनीपारा में 26 जनवरी से रामायण महोत्सव कार्यक्रम आयोजित है जिससे कोडासियां लभनी पारा में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। उक्त कार्यक्रम मे सुबह आरती तथा शाम को गायन वादन एवं कथा वाचन 16 मण्डलियों द्वारा किया जा रहा है जिसमें सभी भक्तगण भारी मात्रा में दर्शक देखने व सुनने उपस्थित होते हैं। मानस मंडलियों द्वारा गायन वादन कर लोगों के मन में भक्तिमय आस्था का संचार किया गया। विभिन्न क्षेत्रों के 16 मानस मण्डलियाँ में चुरामणि सिदार गाँव शरवानी,चंद्रमणि चौहान गाँव नवापारा,मकरध्वज चौहान गाँव छतासराई,प्रेमलाल चौहान गाँवअम्लीडीही गोकुल पटनायक गाँव लिब्रा, पंडरू चौहान गाँव लारा,बैरागी राठिया गाँव महलोई,हेमलाल चौहान गाँव सारसमार,ललित यादव गाँव सुटूपाली सहित अनेक मानस मण्डली अपनी अपनी प्रस्तुति दे कर क्षेत्र को राम नाम...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल...

Image
लैलूँगा (पंचायत टुडे):- लैलूंगा थाना क्षेत्र के चिल्कागुड़ा में रहने वाली एक युवती ने अपने परिजनों के साथ लैलूंगा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम कया निवासी परदेशी सारथी ने घर मे अकेले देख कर जबरन दुष्कर्म किया जिसके बाद डरा धमका कर युवती को अपने साथ अपने रिश्तेदारों के यहाँ ले गया जहां उसने कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किया । युवती अपने रिश्तेदार के यहां कया गई थी जहां परदेसी सारथी का आना जाना लगा रहता था जिससे उसको पहचानती थी युवती को बहला फुसलाकर शादी करके नौकरी लगवा दूंगा कह कर साथ मे लगभग तीन माह रखा वही परदेशी ने घरघोड़ा थाना क्षेत्र व धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में कई दिनों तक साथ मे घुमाता रहा और लडक़ी के साथ संबंध बनाता था लड़की जब शादी करने की बात कही तो लड़का गोलमोल जवाब देने लगा था जिसके बाद युवती किसी तरह युवक की चंगुल से भाग कर घर पहुँची जिसके बाद परिवार वालो अपनी आप बीती बताते हुए लैलूंगा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई युवती के बयान पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया जिसके बाद लैलूंगा पुलिस ने आरोपी परदेशी सारथी को गिरफ्तार कर धारा 376, (2) N 506, 457, भादवी के तहत क...

रौद्र और कोमल की जुगलबंदी की जुगत के पीछे क्या है?आलेख : बादल सरोज

Image
भारतीय शास्त्रीय संगीत में स्वर और रागों का एक ख़ास विधान है। स्वर की नियमित आवाज को उसकी निर्धारित तीव्रता से नीचा उतारने पर वह कोमल हो जाता है, थोड़ा ऊंचा उठाने पर वह तीव्र हो जाता है। एक साथ एक ही समय इन दोनों तरह के स्वरों की जुगलबंदी संगीत में बहुत कठिन मानी जाती है। यह श्रोता को रसास्वादन कराने की बजाय उसे भ्रम और मुगालते में डाल देती है। संघ परिवार इन दिनों इसी तरह की बेमेल जुगलबंदी में लगा हुआ है।   अभी हाल में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी कोमल स्वर में राग गाते नजर आये। उन्होंने फिल्मो पर बयानबाजी करने वाले अपनी ही पार्टी के नेताओं और खासतौर से मध्यप्रदेश के उस गृहमंत्री को फटकारा, जो चौबीस घंटा सातों दिन मुम्बईया फिल्मों के प्रोमो और अभिनेत्रियों के परिधानों को ही निहारता बैठा रहता है। मोदी जी ने कहा, "एक नेता हैं, जो फिल्मों पर बयान देते रहते हैं, उनके बयान टीवी पर चलते रहते हैं। उन्हें लगता है, ऐसा करके वे नेता बन रहे हैं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उन्हें फोन किया, लेकिन वे मानते नहीं हैं। क्या जरूरत है हर फिल्म पर बयान ...

30 जनवरी को गांधी की शहादत को याद करेगा रायपुर शहर

Image
‘हे राम! गांधी की शहादत के 75 साल’ पर साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम     साहित्य अकादमी, सन्मति व अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन का आयोजन डॉ सुजाता चौधरी, अशोक कुमार पाण्डेय और शैलेन्द्र कुमार करेंगे युवाओं से संवाद  वक्तव्य, संवाद, गांधी भजन और पोस्टर प्रदर्शनी  रायपुर। महात्मा गांधी की शहादत के 75वें साल पूरे होने पर देश भर में होने वाले कार्यक्रमों के सिलसिले में रायपुर में 30 जनवरी को छत्तीसगढ़ की तीन संस्थाएं मिलकर एक बड़ा कार्यक्रम कर रही हैं। साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू सभागार में सुबह 10.30 बजे से चर्चा, संवाद, गांधी भजन और पोस्टर व चित्र प्रदर्शनी आयोजित किए जा रहे हैं।  आयोजक संस्थाओं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, सन्मति और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि यह कार्यक्रम प्रेम, करुणा और विवेक के अविस्मरणीय नायक महात्मा गांधी की अनमोल विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने की एक विनम्र कोशिश है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने जीवन की हर सांस को भारत की आजादी व स्वाभिमान के लिए समर्पित कर देने वाले उस महानायक के प्रति आभार ज...

भ्रष्टाचार का इबारत लिखता नगर पंचायत लैलूंगा...

Image
➡ गंभीर जाँच का विषय दोषियों पर हो उचित कार्यवाही ! ➡ लैलूंगा हाई स्कूल के सामने मुख्य मार्ग से लेकर अम्बेड़कर चौक तक सीसी रोड़ के ऊपर सीसी रोड़ बना दिया गया है, जिसमें खाली पैर पैदल चलने में लोगों हो रही मुश्किलें ! पंचायत टुडे - लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के सबसे विवादित नगर पंचायत लैलूंगा इन दिनों किसी न किसी मुद्दे को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहना मानो नगर पंचायत लैलूंगा के वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष मंजु मित्तल तथा तात्कालिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.पी. श्रीवास्तव के फितरत में बेसुमार है । पहले तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सीसी रोड़ के ऊपर सीसी रोड़ निर्माण कराना भला  कैसे संभव हो सकता है । अब आप चौकिएगा मत यह नगर पंचायत लैलूंगा है यहाँ सब कुछ संभव है । दरअसल यह पूरा मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लैलूंगा के सामने से यानी बुधवारी बाजार के सामने मुख्य मार्ग से लेकर अम्बेड़कर चौक तक पूर्व में सीसी रोड़ निर्माण किया गया था ।  उसी सीसी रोड़ के ऊपर वर्ष 2021 में सीएमओ सी. पी. श्रीवास्तव एवं इंजिनियर अमित एक्का ने शासन - प्रशासन के स...