Posts

ग्रामीणों को जागरूकता का परिचायक है, भारत जोड़ो पदयात्रा..ठंडाराम बेहरा.!

Image
लैलूंगा :-लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह के मार्गदर्शन में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा के नेतृत्व में ईश्वरपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो पदयात्रा पूरे विकासखंड क्षेत्र में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता 25 दिन में 129 ग्रामों कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के संदेश को गांव गांव पहुंचा रहे हैं वहीं पदयात्रा के दौरान कोडासिंया पहुंची। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठंडाराम बेहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है.जिसका उद्देश्य नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है। इसे कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और तमिल नाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन द्वारा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी में लॉन्च किया गया था।से मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से "भय, कट्टरता" की राजनीति और "नफरत" के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया था। भारत जोड़ो पदयात्रा की टीम का ग्रामीणों से भरपूर समर्थन भी मिल रहा है इस ...

ग्राम पंचायत गमेकेला में लाखों रूपये का गड़बड़झाला...

Image
लैलूंगा :-  रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत गमेकेला के सरपंच - सचिव की काली करतुतों की यदि बात की जाये तो पैरों तले जमीन खिसक जायेगी । जहाँ अधिकतम विकास कार्यों को कागजों में ही कर लिया गया है । जैसे हैण्डपम्प मरम्मत, शासकीय भवनों की रंगाई पुताई, रनिंग वाटर आदि कार्यों को सरपंच श्रीमति रूपवती प्रह्लाद पैंकरा तथा ग्राम पंचायत सचिव श्रीमति संतोषी सिदार के द्वारा सभी शासकीय भवनों की रंगाई पोताई तथा गमेकेला के सभी गली मोहल्ले में विद्युतीकरण हेतु स्ट्रीट लाईट लगाने के नाम पर लाखों रूपये को फर्जी तरीके से बिल व्हाऊचर बनाकर गमेकेला क्षेत्र के तकनीकी सहायक की मिली भगत से लाखों का वारा न्यारा करने का मामला प्रकाश में आया है । सही मायने में यदि देखा जाये तो विकास खण्ड लैलूंगा के सरपंच - सचिवों के मनोबल इतने बढ गया है की भ्रष्टाचार के ऊपर भ्रष्टाचार करने का मामला बढ़ता ही जा रहा है । वहीं आपको बता दें की जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम पंचायत गमेकेला के सरपंच तथा सचिव के द्वारा कुछ ऐसा ही कागजों में ही विकास किया गया है । हम आपको यह भी बताते चलें की ग्राम पंचायत गम...

ग्राम पंचायत जामबहार के सरपंच सत्यनाराण भगत का निधन

Image
  लैलूंगा क्षेत्र में शोक की लहर... लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत जामबहार के सरपंच सत्यनारायण भगत उर्फ छोटू का गाँव के ही गौठान से आते समय दिनांक 19 नवम्बर दिन शनिवार को मोटर सायकिल से गिरने से मामूली चोटें आई थी । जिसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा जाकर मरहम पट्टी आदि करवा कर वापस ने के पश्चात ससुराल वालों का धान मिसाई कर जब वह घर में सो रहा था । तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी जिसे तुरन्त चिकित्सा उपचार हेतु डॉक्टर के पास लेकर जाने पर रायगढ़ के डॉ. ने सिटीस्कीन कराने की सलाह दी और यहां तक कहा की तत्काल रायपुर के लिए रिफर कर दिया । दो तीन दिनों से वे बेहोसी की स्थिति में कोमा में चले गये थे । तथा रायपुर के निजी अस्पताल में लगातार उपचार चल ही रहा था कि अचानक बुधवार की रात्रि लगभग 12 : 00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली जिसे डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । वहीं आपको बताते चलें की सत्यनारायण भगत ( छोटू )  हंसमुख चेहरे के साथ - साथ होनहार, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के लिए खास जाने पहचाने जा...

ग्राम पंचायत घियारमुड़ा में कागज में किया गया मुरमीकरण ?

Image
लैलूंगा :- इन दिनों रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ज्यादत्तर ग्राम पंचायतों में अधिकांश विकास कार्य कागजों में हो रही है । विकाय कार्यों की यदि बात की जाये तो जैसे हैण्डपम्प खनन, नाली निर्माण, सी. सी. रोड़ निर्माण, पुल - पुलिया निर्माण, हैण्डपम्प मरम्मत, शासकीय भवनों की रंगाई पुताई आदि कार्यों को विकास खण्ड लैलूंगा के सरपंच - सचिवों के द्वारा बिना कार्य कराये फर्जी तरीके से बिल व्हाऊचर बनाकर बाकायदा तकनीकी सहायकों तथा जनपद पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से लाखों रूपये का वारा न्यारा करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है । सही मायने में यदि देखा जाये तो लैलूंगा विकास   खण्ड भ्रष्टाचार के मामले में रायगढ़ जिले में सबसे अव्वल है ।दरअसल ताजा मामला यह है कि जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम पंचायत घियारमुड़ा के सरपंच श्रीमति तिरथकुंवर पैंकरा तथा सचिव लोकनाथ नायक ने ऐसा ही कुछ चमत्कार कर दिखाये हैं, हम आपको बता दें की ग्राम पंचायत घियारमुड़ा से ग्राम राताखण्ड़ तक सड़क मुरमीकरण की राशि 44,800/- रूपये व्हाऊचर क्रमांक XVFC/ 2021-22/P/9 दिनांक 31/10/2021 एवं ग्राम...

विद्यालय में मुर्गा दारू सेवन करने वाले शिक्षक ने मीडिया को बेईमान कहा

Image
लैलूंगा शिक्षा विभाग की ओर से मिल रहा खुला संरक्षण ? लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोड़ामाई  ( संकुल श्रोत केन्द्र - नारायणपुर ) में दिनांक 14 नवम्बर 2022 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी जयंती के उपलक्ष में संपूर्ण भारत देश में बाल दिवस मनाया जा रहा था । तो दूसरी ओर लैलूंगा के ग्राम नारायणपुर के आश्रित ग्राम कोड़ामाई के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों को बाल दिवस मनाने के बजाय प्रभारी प्रधान पाठक एलथिरियुस एक्का के द्वारा विद्या के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में बाकायदा 50 किलो ग्राम इंडियन ब्रायलर मुर्गा को बनवाकर शिक्षकों के संग मिलकर खूब मांस मदिरा एवं शराबखोरी की जा रही थी । जिसकी सूचना स्थानीय मीडिया को मिलने पर लैलूंगा के पत्रकारों की पूरी टीम शा. पू. मा. शा. कोड़ामाई जाकर देखे तो वहाँ की वस्तु स्थिती को मौके पर देखा गया तो सभी शिक्षक दारू मुर्गा खा पीकर टुन्न थे और मीडिया को देखकर कुछ शिक्षक शराब की शीशियों तथा डिस्पोजल की गिलास को ठिकाने लगाने में लगे रहे । वहीं भोजन बनाने वाले दो रसोईया ...

जल संसाधन विभाग लैलूंगा की घोर लापरवाही के कारण नहर के पानी में गंदगी का आलम...

Image
लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के जल संसाधन विभाग के उप संभाग लैलूंगा के खम्हार पाकुट जलाशय की नहर में पानी छोड़े जाने को लेकर जल संसाधन विभाग हमेशा से विवादों में रहा है । क्योंकि अभी कुछ दिन पूर्व की बात है कि किसानों के धान की फसल लगभग तैयार हो चुकी है और नहर में पानी छोड़ दिया गया । जिसे लेकर लगातार स्थानीय समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशन होने के बाद शासन - प्रशासन के कानों में जूं रेंगना प्रारम्भ हुआ और सैकड़ो किसानों के जनाक्रोश के बाद नहर की पानी को बंद किया गया । अपने कारनामों और सुस्त रवैये के कारण जल संसाधन विभाग लैलूंगा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है । आपको बता दें कि खम्हार पाकुट जलाशय  से निकलने वाली एक मात्र मुख्य नहर जो लैलूंगा नगर के बीचों बीच से होकर गुजरती है । उपरोक्त नहर में घरों से निकलने वाली गंदे पानी एवं नाली के पानी को बहाया दिया जाता है । साथ ही साथ घरों के कचरों को भी नहर के किनारे फेंक दिया जाता है । जिससे कारण नहर की पानी दूषित तथा हो जाती है तथा गंदे व दुर्गंध युक्त बदबू आने लगती है । जिससे की नहर के किनारे रह रहे लोगों का दुर्गंध के कारण जीना...

धान खरीदी केन्द्र राजपुर में लैलूंगा तहसीलदार ने जप्त की एक ट्रेक्टर धान...

Image
लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. राजपुर पंजीयन क्रमांक 101 में दिनांक 09 नवम्बर 2022 को समय लगभग 4 :30 बजे तहसीलदार लैलूंगा श्रीमती प्रेमा मिंज को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर लैलूंगा के तहसीलदार ने मौके पर जाकर देखा तो लालरंग की महिन्द्रा ट्रेक्टर में राजपुर मण्डी से लगभग 74 नग जूट के बोरी में संदिग्ध हालत में धान को उपरोक्त ट्रेक्टर में लादकर किसी अन्यत्र स्थान पर खपाने के नियत से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था । जिसकी पूछताछ करने पर  राजपुर मण्डी के प्रबंधक विजय बेहरा के द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने पाने के कारण लैलूंगा तहसीलदार ने माल सुदा ट्रेक्टर को जप्त कर कोड़ासियाँ मण्डी में ले जाकर मय माल सुपर्द नामे में देकर विधिवत कार्यवाही किया गया है । गौरतलब हो कि अभी कुछ ही दिन पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के सहकारी समितियों में अध्यक्ष - उपाध्यक्ष के पद पर नमोनित कर संचालक मण्डल का गठन किया गया है । जिसके चंद दिनों के बाद ही यदि समिति के प्रबंधक तथा अध्य...