Breaking News

भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ लैलूंगा ने मनाया स्थापना दिवस

लैलूंगा-  भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ लैलूंगा के द्वारा जनपद पंचायत लैलूंगा के केलो सभागार कक्ष में  दिनांक 7- 11- 2022 को  स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर स्काउट प्रार्थना के साथ सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं पदेन- सहायक जिला आयुक्त स्काउट एन लकडा़ , स्थानीय संघ लैलूंगा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष डॉ सुनील गुप्ता, जिला संघ पदाधिकारी सुश्री पुष्पांजलि सतपति, स्थानीय संघ सभापति सुरेंद्र पटनायक, स्थानीय संघ कार्यकारिणी पदाधिकारी वीरेंद्र शाह, भोग लाल पटेल, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी शेखर सिंह राजपूत, स्रोत समन्वयक अरविंद राजपूत, कॉल टीकाराम नायक, मुरली पटेल स्थानीय संघ कोषाध्यक्ष एवं स्काउट मास्टर मधुसूदन यादव सर, संघ सचिव कान्हू राम गुप्ता, समस्त प्राचार्य , माध्यमिक शाला के समस्त प्रधान पाठक महोदय उपस्थित थे।

No comments