युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तमनार के आकस्मिक निधन पर विधायक विद्यावती सिदार ने नम आंखों से दी श्रद्धांजली !
युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तमनार के आकस्मिक निधन पर विधायक विद्यावती सिदार ने नम आंखों से दी श्रद्धांजली ! लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधान सभा के वर्तमान युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तमनार डिलेश्वर साहू उर्फ राजू साहू पिता चैतन्य साहू उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम बासनपाली (तमनार) का दिनांक 08/12/2023 कि दरम्यानी रात्री को लगभग 11:00 बजे मेकाहार हॉस्पीटल रायपुर में किसी गंभीर बीमारी के उपचार के दौरान आसमयिक निधन हो गया । इस दु:खद खबर से पूरा कांग्रेस परिवार ही नही अपितु तमनार क्षेत्र में शोक कि लहर व्याप्त है । वहीं लैलूंगा विधान सभा कि नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने भी राजू साहू के बीमार अवस्था में होने की सूचना प्राप्त होने पर सबसे पहले सीधे रायपुर स्थित मेकाहार हॉस्पीटल पहुंच कर हाल चाल जानने के बाद परिजनों के साथ रायपुर में ही रहकर उपचार होते तक वहीं पर रहना चाहे । किन्तु नियती को मजूंर नही हुआ और देखते ही देखते रात्री लगभग 11:00 होनहार युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डिलेश्वर साहू (राजू) ने दुनिया से अलविदा हो गये । वहीं नव निर्वाचित विधायक श्...