Posts

Showing posts from October, 2022

झोला छाप डॉक्टर को लैलूंगा पुलिस ने भेजा जेल ...जाने क्या है मामला...

Image
आरोपी के इंजेक्शन लगाने पर 7 साल की लड़की की हुई थी मौत, मर्ग जांच पर आरोपी के विरूद्ध दर्ज किया गया था अपराध....  रायगढ़ । थाना लैलूंगा में दिनांक 05.08.2022 को मृतिका इरफा खान पिता नबाव खान उम्र 07 साल निवासी शांतिनगर लैलूंगा के मृत्यु से संबंधित मर्ग जांच पर बुखार से तड़प रही बालिका की स्थिति जानते हुए कथित प्रायवेट डाक्टर तिरथो राम प्रधान बालिका को इरफा खान को चेक कर ईलाज के नाम पर एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद बालिका का तबियत और खराब होने लगा और उसने दम तोड़ दिया तिरथो प्रधान पर मर्ग जांच गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया है  । मर्ग जांच दौरान मृतिका के पिता ने बताया कि दिनांक 01.11.2021 को सबेरे सोकर उठा तो लडकी इरफा खान को काफी तेज बुखार था । तब पडोस में रहने वाले तिरथो राम प्रधान निवासी ग्राम केनापारा जो लैलूंगा शांतिनगर में रहकर प्रायवेट ईलाज करता है, उसके घर ले जाकर लड़की को दिखाये । तिरथो लड़की को चेक कर उसे एक के बाद एक तीन इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद लडकी इरफा खान का तबियत और खराब होने लगा, लड़की बाथरूम गयी, बाथरूम से निकलने के बाद उसके मुंह, नाक से झाग...

रायगढ़ जिले की इतिहास में पहली बार किसी एसडीएम की तबादला रूकवाने ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन !

Image
पंचायत टुडे - रायगढ़ :- रायगढ़ जिले के संवेदनशील कलेक्टर श्रीमति रानू साहू ने आज से तीन दिन पूर्व जिले के 3 एस. डी. एम. के स्थानांतरण का आदेश दे दी थी । जिसमें घरघोड़ा एस. डी. एम. डिगेश पटेल का स्थानांतरण धरमजयगढ़ कर दिया गया था । शासन के इस आदेश के बाद एकाएक ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोशित हो गये । और लगभग 50 गाँव के पंचायत प्रतिनिधियों और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन घरघोड़ा SDM कार्यालय पहुंचकर डिगेश पटेल के स्थानांतरण को रद्द करने की मांग करने लगे । घरघोड़ा और तमनार क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि 3 माह पहले ही घरघोड़ा SDM के रूप में डिगेश पटेल को पदस्थ किया गया है । और इन तीन महीनों के दरम्यान उन्होंने लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया है । वहीं लोगों की शिकायत को बड़ी गम्भीरता से लेते हैं । जिसके कारण लोगों में एसडीएम डिगेश पटेल के प्रति विश्वास बढ़ गया है कि वे बहुत अच्छे प्रशासनिक अधिकारी हैं । और वे यदि कुछ दिन यहाँ  रहें तो उनकी समस्याओं का समाधान हो जायेगा । लेकिन 3 महीने की अल्प अवधि में ही जिला प्रशासन ने डिगेश पटेल का तबादला ध...