Posts

Showing posts from September, 2021

आकाशीय बिजली गिरने से दुलियामुड़ा का युवक बुरी तरह झुलसा...

Image
पंचायत टुडे - धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत कोयलार के आश्रित ग्राम दुलियामुड़ा के स्टॉफ डेम के पास भैंस चराने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से युवक गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया है। जिसे इलाज हेतु सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती किया गया है। आपको बता दें कि धरमजयगढ़ के ग्राम दुलियामुड़ा निवासी श्याम राठिया और उसका भाई रामप्रसाद राठिया गाँव किनारे के स्टॉफ डेम की तरफ भैंस चराने गए हुए थे। उसी समय अचानक मौसम का मिजाज बदला और गरज चमक के साथ हल्की फुल्की बारिश के साथ तेज बिजली चमकने लगी। तभी बारिश से बचने दोनों भाई अलग-अलग पेड़ के नीचे कुछ ही दूरी में ठहरे हुए थे, तभी श्याम राठिया जिस पेड़ के नीचे खड़ा था बताया जा रहा है। वहीं सीधे वहीं पर आसमानी बिजली गिरने से श्याम राठिया के शरीर का कुछ हिस्सा आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जिससे उसके सिर, सीना, जांघ और पैर झुलस गये हैं। जिसके वजह से वह वहीं पर गिर गया जिसे देखकर भाई राम प्रसाद राठिया ने आसपास के लोगों की मदद से परिजनों के साथ अविलम्ब श्याम राठिया को मोटरसायकल बैठाकर धरमजयगढ़ अस्पताल पहुंच गए। जहाँ उसका उपचार जारी है...

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन लैलूंगा में किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...

Image
पंचायत टुडे - लैलूंगा :-    छत्तीसगढ़ कर्मचारी, अधिकारी फेडरेशन द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन  रखा गया जो कर्मचारी की कलम रख मशाल उठा चरणबद्ध आंदोलन में 14 सूत्री मांग पत्र देकर छत्तीसगढ़ शासन को अवगत कराया गया जोकि चुनाव की चुनाव के पूर्व जन घोषणा पत्र में उल्लेखित है। राज्य शासन द्वारा कर्मचारी हित में समाधान निर्णय नहीं लेने के कारण कर्मचारी अधिकारी पेंशनर व अनियमित कर्मचारी आक्रोशित है जो सोती हुई शासन को जगाने के लिए फेडरेशन संघ ने कलम बंद काम बंद मशाल उठा  हड़ताल 3 सितंबर 2021 को रखा गया जिसमें विभिन्न संगठनों ने बढ़-चढ़कर के आंदोलन में सहयोग की है संगठन के मुख्य -14 सूत्रीय मांग है। 1.लिपिक संवर्ग के वेतन विसंगति का निराकरण साथ ही शिक्षक एवं स्वस्थ संवर्ग सहित अन्य कर्मचारी संवर्ग का वेतन विसंगति निराकृत किया जावे 2. कर्मचारी अधिकारी पेंशनर महंगाई भत्ता स्वीकृति आदेश जारी किया जाए 3.वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 का बकाया एरियर 3रा क़िस्त  की भुगतान आदेश जारी किया गया है, 4. सभी विभागों में लंबित स्वर्गीय पदोन्नति क्रमोन्नति समय मान एवं तृतीय समय महान वेतनमान क...