लैलूंगा के ग्राम - झरन में रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज...
लैलूंगा :- इन दिनों ग्रामीण अंचलों में भी सुप्रसिद्ध एवं लोकप्रिय माने जाने वाले खेल क्रिकेट को पुरूष ही नही वरन महिलाएँ भी बढ़ चड़कर खेलने भाग लेने लगी हैं । आपको यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम झरन में विगत चार - पाँच वर्षों से लगातार रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । जहाँ प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी दिनांक 22 दिसम्बर 2024 दिन रविवार से रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें भाग लेने के लिए देश के कोने - कोने से आकर बालिकाएँ अपनी खेल का प्रदर्शन करेंगी । बालिका क्रिकेट कि प्रतियोगिता को आयोजन कराने में युवाओं के प्रेरणा श्रोत भाजुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रहती है । जिसके कारण लोग बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता को महाकुंभ के रूप में देखते हैं । ग्रामीण अंचलों में क्रिकेट जैसे महंगे खेल का आयोजन किया जाना वह भी सीमित खेल संशाधन के बावजूद खेल का विराट आयोजन और लाखों रूपये कि पारितोषिक व आकर्षक पुरूस्कार अपने आप में इस...