सामुहिक दुष्कर्म कि पीड़िता इंसाफ कि गुहार लगाने दूसरी बार पहुंची मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया...
जशपुर :- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर के पुलिस थाना पत्थलगाँव के ग्राम खारढोढ़ी निवासी एक आदिवासी युवती के साथ पिछले वर्ष माह अगस्त 2023 में छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के पुलिस थाना अभनपुर के अंतर्गत करीब तीन आरोपियों के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया गया था । जिसके संबन्ध में पीड़िता ने कई बार इधर से उधर चक्कार लगाती रही । लेकिन कही पर भी कार्यवाही नही होने पर उन्होंने लिखित शिकायत पत्र के रूप में पुलिस विभाग के आला अफसरों को अपनी आप बीती बताई । जिसके बाद किसी उसे छत्तीसगढ़ के संवेदनसील मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय के पास जाने का सलाह दिये । उसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया गई थी । जहाँ वे दिनांक 18 अप्रैल 2024 दिन गुरूवार को पुन: जाकर उपरोक्त आवेदन को देकर इस बातकि गुहार लगाई है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय आरोपियों के इसारे पर काम कर रही है । और उल्टे पीड़िता को तुम धूठ बोल कर आरोपियों को फंसा रही हो करते हुए धारा 164 कि बयान के लिए पीड़िता को अभनपुर पुलिस थाना बुलाकर डांट फटकार लगाया गया । तथा ...